पहलवानों के साथ बदतमीजी से व्यथित और परेशान : 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का बयान हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ

by

नई दिल्ली : भारत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक के नेतृत्व में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की ग्रिफ्तारी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे है। पहलवानों के संघर्ष को 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया ने लिखित बयान जारी कर खुल कर खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। उधर खापों की पंचायत में खापों ने केंद्र सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम देते हुए साफ कर दिया कि बृजभूषण की गिरफ्तारी से कम कोई समझौता मंजूर नहीं है।
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम पहलवानों के समर्थन में सामने आई है। इनमें कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और मदनलाल समेत कई दिग्गज क्रिकेटर्स शामिल हैं। इन सब ने एक साझा बयान जारी किया है और पहलवानों से मेडल को गंगा में न बहाने की अपील की है। बयान में इन पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स ने कहा है कि पहलवानों के साथ जो हुआ वह दुखद है, लेकिन वह मेहनत से हासिल किए गए पदकों को गंगा में न बहाएं। 1983 की चैंपियन टीम ने कहा कि पहलवानों ने देश का मान बढ़ाया है। वह जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। उम्मीद है कि पहलवानों की मांग सुनी जाएगी।

1983 की चैंपियन टीम ने अपने बयान में लिखा- हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ बदतमीजी से व्यथित और परेशान हैं। हमें सबसे ज्यादा चिंता इस बात की भी है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को गंगा नदी में बहाने की सोच रहे हैं। उन पदकों में वर्षों का प्रयास, बलिदान, दृढ़ संकल्प और धैर्य शामिल है और वह पदक न केवल उनके अपने हैं बल्कि देश के गौरव और खुशी का विषय हैं। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे इस मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और साथ ही उम्मीद करते हैं कि उनकी शिकायतों को सुना जाएगा और उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। देश के कानून को कायम रहने दें।

खाप पंचायतों का केंद्र सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम :
खिलाड़ियों को न्याय दिलाने को लेकर कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला महापंचायत के लिए शुक्रवार को विभिन्न खापों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। पंचायत में खापों ने केंद्र सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। राकेश टिकैत बोले कि बृजभूषण की गिरफ्तारी से कम कोई समझौता मंजूर नहीं है।
पंचायत के बाद कमेटी की बैठक में प्रतिनिधियों के लिए फैसले को सुनाते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि 9 जून तक सरकार के पास समय है। बातचीत कर हल निकाले, अन्यथा अगले दिन खिलाड़ियों के साथ बैठकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। फिर से खिलाड़ियों को जंतर मंतर पर बैठाया जाएगा। गांव गांव में आंदोलन चलाया जाएगा। आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी से कम कोई समझौता मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि देशभर में पंचायत की जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी की बड़ी कार्रवाई : इंडियन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के सचिव अजय सहगल गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से हासिल किया CLU, ‘संटेक सिटी’ समेत कई प्रोजेक्ट्स जांच के घेरे में ED छापेमारी में बालकनी से फेंके गए 21 लाख बरामद, GMADA अधिकारियों की भूमिका भी जांच में एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर-ट्रालियों द्वारा धान की ढुलाई की मंजूरी पर विवाद : हैप्पी संधू ने हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करार दिया

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार द्वारा किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों द्वारा धान की ढुलाई की मंजूरी देने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। आल पंजाब ट्रक आप्रेटर यूनियन ने ट्रैक्टर-ट्रालियों द्वारा धान की ढुलाई का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निगम क्षेत्र का सौंदर्यीकरण सभी की जिम्मेवारी , हर वार्ड में खर्च होंगे 30 लाख, निगम बैठक में फैसला : आशीष बुटेल

पालमपुर, 22 जून : नगर निगम पालमपुर की बैठक मेयर, पूनम बाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस...
article-image
पंजाब

तेज रफतार टिप्पर और ट्रैकटर ट्राली की टक्कर में ट्रैकटर पर बैठे एक की मौत

गढ़शंकर। । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव शहपुर के निकट टिप्पर व पराली से लदे ट्रैकटर ट्राली की टक्कर में ट्रैकटर ट्राली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टिप्पर चालक मौके...
Translate »
error: Content is protected !!