2 महिलाओं से रेप और हत्या का मामला :14 साल बाद आरोपी गिरफ्तार,तीन संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल लिया था , अरोपी का डीएनए मैच, 500 लोगों से लिए गए सैंपल

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने चंडीगढ़ में रेप के बाद हत्या के आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर 38 शाहपुर कॉलोनी के रहने वाले मोनू के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हिमाचल में भी एक लड़की से रेप के बाद मर्डर की वारदात को मोनू ने अंजाम दिया था।

11 जनवरी 2022 में चंडीगढ़ में मलोया के जंगल में स्नेहालय के पास सुबह नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला था। वह रात करीब आठ बजे से लापता थी। जिसके बाद पति उसकी तलाश कर रहा था तो जंगल में उसने पत्नी का शव देखा। उसकी पत्नी के मुंह में जुराब ठूंसी हुई थी। जिसके तुरंत बाद पति ने तत्काल मामले की सूचना मलोया पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।पुलिस ने पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने मनदीप कौर हत्या मामले में तीन संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए के लिए सीएफएल भेजा था। 7 महीने बाद जांच में आरोपी का डीएनए मृतक मनदीप कौर के साथ मैच हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मनदीप को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ही उसने एक और मामले का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वर्ष 2010 में सेक्टर 38 में एक लड़की के साथ रेप कर उसकी हत्या की थी। चंडीगढ़ के एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि 22 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या 30 जुलाई 2010 में हुई थी। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि लड़की सेक्टर 38 के टैक्सी पर खड़ी थी। आरोपी ने पीछे से उसके सिर पर पत्थर मारा और उसको उठाकर ले गया और उसके साथ पहले रेप फिर उसकी हत्या कर दी।
एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि मनदीप कौर के मामले में पुलिस ने 500 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसके बाद उनमें से कुछ लोगों के ब्लड सैंपल लेकर डीएनए के लिए भेजे गए थे। उस दौरान आरोपियों का सैंपल लेकर छोड़ दिया गया था। उनमें गिरफ्तार आरोपी का सैंपल भी था। डीएनए की रिपोर्ट में आरोपी का सैंपल पॉजीटिव पाया गया।

छात्र की हत्या मामले में 300 लोगों से पूछताछ : छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने 300 क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों को हिरासत में लिया था। सभी से पुलिस ने पूछताछ की। लेकिन पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया। आरोपी के खिलाफ दर्ज क्रिमिनल केस पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मोनू के खिलाफ हिमाचल प्रदेश एक, पुलिस स्टेशन 39 में 4, इंडस्ट्रियल एरिया एक और मलोया में एक केस दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात को भगाकर ले जा रहा था : हो गई सुबह, प्रेमिका का चेहरा देखा तो उड़ गए होश

सुरीर। एक युवक की इंटरनेट मीडिया पर युवती से बातचीत और फिर दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। अलग दुनिया बसाने का सपना पूरा करने लिए युवती प्रेमी के साथ घर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज के विकास एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श

सलूणी कॉलेज में पीटीए कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित ग्राउंड को समतल कर क्रिकेट पिच बनाने का प्रस्ताव पारित एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में अभिभावक–शिक्षक संघ (PTA) की नवगठित कार्यकारिणी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या : गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने गोल्डी की हत्या की ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। यह दावा एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने किया कि अमेरिका के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्राईअंफ शो ऑन स्नो फुटबाल लीग के सीनियर वर्ग लीग का किया शुभारंभ : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बाल बालिका आश्रम किलाड़ में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा

निर्माणाधीन लघु सचिवालय और बस स्टैंड किलाड़ के कार्य को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश पांगी, 20 अगस्त :   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज बाल बालिका आश्रम किलाड़ का दौरा कर उपलब्ध विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!