2 सितंबर 2024 को मतदान केन्द्रों की सूचियों के प्रारूप प्रकाशित

by
एएम नाथ। चम्बा :  मतदान केन्द्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 02 सितंबर 2024 को जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) चम्बा, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिला चम्बा, समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/ नायब तहसीलदार) जिला चम्बा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला चम्बा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चम्बा व डलहौजी एवं नगर पंचायत चुवाड़ी के कार्यालयों में किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों की सूचियां 08 सितम्बर, 2024 तक जन साधारण द्वारा निशुल्क निरीक्षण के लिये उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त मतदाता सूचियों का अवलोकन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट http://ceohimachal.gov.in पर भी किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि प्रारूप में प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूचियों में किसी प्रकार का परिवर्तन या कोई आपत्ति/सुझाव हो तो सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एडीएम/एसडीएम) चुराह / भरमौर / चम्बा / डलहौजी व भटियात के कार्यालय में 8 सितंबर 2024 तक प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर 2024 तक प्राप्त आपत्तियों / सुझावों का निपटारा  18 सितंबर 2024 को राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श के लिए होने वाली बैठक में किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला की गोलियां लगने से संदिग्ध हालात में मौत, मामला दर्ज

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही 62 वर्षीय महिला की घर के निकट गली में दो अज्ञात मोटरसाइकिल स्वारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9वें रोजगार मेले में होशियारपुर में 285 को दिए गए नियुक्ति पत्र : नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी – हरदीप पुरी

होशियारपुर,26 सितम्बर ( ) केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेले के 9वें संस्करण के अंतर्गत करवाए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने लैंगिक भेदभाव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : DC मुकेश रेपसवाल 

एएम नाथ। चम्बा :  ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के आज 10 वर्ष पूरे होने पर बचत भवन चम्बा में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया। ये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी की सास ने लुटा हिमाचली दामाद : डॉलर, कैश और BMW कार भी ले गई, पुलिस ने सास के खिलाफ कर लिया केस दर्ज

एएम नाथ : चंडीगढ़  :   हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक युवक ने अपनी ही सास पर फ्लैट में लूटपाट के आरोप लगाए हैं।  युवक ने चंडीगढ़ पुलिस  को शिकायत दी और घर से...
Translate »
error: Content is protected !!