20वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन : प्राचार्य हरभजन सिंह फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व सिख नेशनल कॉलेज बंगा ने फाइनल में किया प्रवेश

by

संत बाबा भगत सिंह विश्वविद्यालय जब्बड़ व मोरांवाली सेमीफाइनल में पहुंचे
गढ़शंकर । ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर दुआरा खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में करवाए जा रहे 20वें राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन गांव , कॉलेज व क्लब स्तर की प्रतियोगिताएं हुईं।
क्लब स्तरीय प्रतियोगिता में संत बाबा भाग सिंह विश्वविद्यालय जब्बड़ की टीम ने जेसीटी फुटबॉल एकेडमी फगवाड़ा की टीम को 3-0 गोल के अंतर के साथ हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह कॉलेज कैटेगरी के पहले मैच में प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल एकेडमी माहिलपुर ने खालसा कॉलेज गढ़शंकर को पेनल्टी किको में 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी तरह सिख नेशनल कॉलेज बंगा और खालसा कॉलेज माहिलपुर का मैच 2-2 से बराबरी पर रहा जिसका फैसला पेनल्टी किक से हुआ । जिसमें सिख नेशनल कॉलेज बंगा की टीम ने 5-4 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. राज कुमार विधायक चबेवाल व उपनेता प्रतिपक्ष शामिल हुए और खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने के बाद डॉ. राज कुमार चबेवाल ने ओलंपियन जरनैल सिंह के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि महान एथलीट को समर्पित टूर्नामेंट कमेटी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस मौके पर कमेटी की और से अध्यक्ष मुख्त्यार सिंह हैप्पी हीर
और डॉ. हरविंदर सिंह बाठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने आने वाले गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद किया और कमेटी की और से बैज ऑफ ऑनर प्रदान किया। टूर्नामेंट की विभिन्न मुकाबलों में राज कुमार राणा अध्यक्ष रोटरी क्लब, एसएमओ डॉ. रमन कुमार, शविदरजीत सिंह बैंस, अजमेर लोचन यूके, राजविंदर सिंह राजू यूएसए, एनआरआई बलवीर सिंह यूएसए, ओम प्रकाश राणा यूएसए, सतविंदर सिंह गिल ऑस्ट्रेलिया, मनमोहन सिंह दयाल, अवतार चंद यूएसए, सतविंदर सिंह यूएसए, मुख्त्यार सिंह बाठ, अवतार सिंह संघा , सुखविंदर सिंह संघा, संत हरमेश दास, एडवोकेट जसवीर सिंह रॉय, सतनाम सिंह सती, राकेश कपूर, मुकेश कपूर, गुरप्रीत सिंह बाठ, चरणप्रीत सिंह लाडी, चरनजीत सिंह, परमवीर सिंह रॉय, अमरिंदर सिंह भुल्लर, बलदेव राज खेपर, मनीष सैनी, कमल बैंस ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और मैचो की शुरुआत करवाई। इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर, डॉ. हरविंदर सिंह बाथ, बलवीर सिंह बैंस महासचिव, वित्त सचिव योग राज गंभीर, सलिंदर सिंह राणा, अमनदीप सिंह बैंस, रोशनजीत सिंह पानम, संजीव कुमार डीपीई, डॉ. कीमती लाल, अमरीक हमराज, अशोक पराशर, कुलवीर सिंह, कोच हरदीप सिंह गिल, तरलोचन सिंह गोली, संदीप कुमार डीपीई, परमजीत सिंह सहित अन्य हस्तियां और खेल प्रेमी शामिल हुए। मंच संचालन शलिंदर सिंह राणा और रोशनजीत सिंह पनाम ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Bahra’s Allied Health

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 3 ; The Department of Allied Health Sciences at Rayat Bahra Management College organized an educational tour to the renowned Shriman Hospital in Jalandhar, aimed at enhancing students’ practical understanding of healthcare...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुसा और तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रसत : दुकानों मे पड़ी सब्जियां फल और ऐसी व फ्रीजर भी टूट गए

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झुगियां में सुवह करीव साढ़े तीन वजे एक तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुस गया और तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। देर शाम तक टिप्पर उकत...
article-image
पंजाब

नवजात को खेतों में अवैध संबंधों के चलते मां ने फेंका : आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर ले ली जान

तरनतारन।   ब्रहमपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह मानवता उस समय शर्मशार हुई, जब कलयुगी मां ने बेटे को जन्म देकर खेतों के किनारे फेंक दिया। आवारा कुत्तों ने मासूम को बुरी तरह से नोच डाला।...
article-image
पंजाब , समाचार

महिलाओं को बजट में निराशा : पंजाब बजट में आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं को 1000 -1000 रुपए प्रति महीना देने की गारंटी फिर से लटकाई – सरकार द्वारा 2024-25 का पेश 2 लाख 4 हजार 918 करोड़ का बजट, पहली बार 2 लाख करोड़ से पार बजट

चंडीगढ़ : पंजाब में महिलाओं को एक बार बजट में निराशा हाथ लगी। हालांकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने ने बारह महीने बाद महिलाओं को 1500- 1500 अगले महीने से प्रति महीने देने...
Translate »
error: Content is protected !!