200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा होगी : प्रो. राम कुमार ने घालूवाल में किया पेयजल योजना का लोकार्पण

by
ऊना:  हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज घालूवाल में पीने की पानी की परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से लगभग 200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध होगी।
अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 7.78 लाख परिवारों को स्वच्छ पेयजल के कनेक्शन वर्तमान सरकार ने प्रदान किए हैं, जिससे अब लगभग 89.17 प्रतिशत घरों को स्वच्छ पेयजल सुविधा प्राप्त हो चुकी है। सरकार ने अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन प्रारंभ होने के बाद प्रदेश की 327 पेयजल परियोजनाओं के लिए 2896.54 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए तथा पिछले वर्ष 2.37 लाख घरों ने पेयजल सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास करवाया है और हरोली विस क्षेत्र में भी विकास के लिए भरपूर पैसा दिया गया है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सोना सैणी, बीडीसी सदस्य राजेश पुरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सतीश ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष परमजीत जसवाल, उप-प्रधान घालूवाल अनिल जसवाल, अश्वनी, सतीश, पिंका, विभीषण, बलजीत, सुनील सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने ददरियाड़ा स्कूल में बाल-अधिकारों कि दी जानकारी

नशे की बुराई व सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के प्रति किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा भटियात उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में जयराम ठाकुर ने सुनी ‘मन की बात’ : प्रधानमंत्री ने दी गणतंत्र दिवस और हिमाचल राज्यत्व दिवस की बधाई

हिमाचल के स्वाभिमान का दिन : जयराम ठाकुर एएम नाथ। ​सोलन (कुमारहट्टी) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सोलन के कुमारहट्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन : NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने सुदर्शन रेड्डी को हराया, मिले 452 वोट

नई दिल्ली :  देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन होंगे। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बी सुदर्शन रेड्डी को हराया है। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट हासिल हुए जबकि बी सुदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 IFS के तबादले : संजय सूद सम्भालेंगे वन बल प्रमुख PCCF का अतिरिक्त प्रभार

एएम नाथ। शिमला :हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संजय...
Translate »
error: Content is protected !!