2017 में मैडम सिद्धू ने टिकट के बदले कई पार्षदों से लिए थे 20-25 लाख रुपये : जिला अध्यक्ष एवं पार्षद सौरव मिट्ठू मदान

by

अमृतसर :  कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद सौरव मिट्ठू मदान ने नवजोत कौर सिद्धू और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 में मैडम सिद्धू ने टिकट के बदले कई पार्षदों से 20-25 लाख रुपये लिए थे। मिट्ठू ने दावा किया कि उनके पास इसके ठोस सबूत हैं और जल्द ही पूरी लिस्ट जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धू कपल की सोच और भाषा कांग्रेस विरोधी है और पार्टी के खिलाफ बिना सबूत के आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

सौरव मिट्ठू मदान ने सिद्धू पर बीजेपी में शामिल होने की तैयारी का भी आरोप लगाया और इसे सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि मैडम सिद्धदू की ओर से 500 करोड़ रुपये के बहाने मुख्यमंत्री बनने के दावे पूरी तरह झूठे हैं। मिट्ठू ने पार्टी हाईकमान की ओर से सिद्धू की सस्पेंशन को सही और साहसिक फैसला बताया और जनता से अपील की कि कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल न हों। जिला अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कभी निजी लाभ नहीं लिया और पार्टी हाईकमान के भरोसे जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मिट्ठू मदान का नाम पहले दशहरे के दौरान अमृतसर जौड़ा फाटक रेलवे कांड में भी सामने आया था, जिसमें सिद्धू परिवार ने उन्हें बचाने के प्रयास किए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ पीडि़तों की जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से सहायता के लिए निभाई जा रही अग्रणी भूमिका

होशियारपुर, 18 अगस्त :  डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल के नेतृत्व में चलाई जा रही जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से प्राकृतिक आपदा जैसी नाजुक स्थितियिों में एक अग्रणी संस्था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस का कॉन्स्टेबल निकला ‘ट्रॉली चोर : किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर से चोरी की

पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस के एक जवान पर ट्रॉली चोरी करने का आरोप लगा है. मामला शत्राणा गांव का है, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल के पास से किसान जगजीत सिंह की ट्रॉली बरामद...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट ने खालसा कॉलेज में मनाया कारगिल विजय दिवस

गढ़शंकर :   पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट गढ़शंकर ने स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, स्टाफ और...
article-image
पंजाब

सीवरमैनों की मांगों का जल्द होगा समाधान : डॉ. रवजोत सिंह

स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों सहित सफाई कर्मचारी यूनियन के साथ की बैठक होशियारपुर, 6 फरवरी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज नगर निगम होशियारपुर के अधिकारियों और...
Translate »
error: Content is protected !!