21 जून को पुलिस लाइन ग्राउंड में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- आशिका जैन

by

डिप्टी कमिश्नर ने जिला स्तरीय समारोह में लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह 21 जून को सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक पुलिस लाइन ग्राउंड होशियारपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंजीकरण सुबह 5 बजे शुरू हो जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि पुलिस लाइन में जिला स्तरीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा योग करवाया जाएगा तथा योग आसनों के महत्व के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं, पुलिस विभाग, पीआरटीसी जहान खेलां, बीएसएफ कैंप खड़कां, कॉलेज विद्यार्थियों, युवा क्लबों के सदस्यों तथा योग प्रेमियों सहित सभी विभागों के प्रमुखों से अपील की कि वे 21 जून, 2025 को प्रातः 5 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड होशियारपुर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में इस जिला स्तरीय योग दिवस में भाग लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस्तीफे की पेशकश की : हाईकमांड देर शाम तक मुख्यमंत्री के लिए कौन होगा कर सकती घोषणा , प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमदित्य का नाम रेस में चल रहा आगे

अजायब सिंह बोपाराय , एएम नाथ : शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने ऑब्जर्वर्स से अपने  इस्तीफे की पेशकश कर दी है। कांग्रेस हाईकमांड देर शाम तक मुख्यमंत्री के पद के लिए...
article-image
पंजाब

होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा प्रायोजित : सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म की प्रदान

होशियारपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रायोजित करते हुए सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म प्रदान की गई। सोसायटी के...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने शहीद उधम सिंह भवन में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का किया उद्घाटन

सांसद द्वारा 5 लाख रुपये की ग्रांट दी गई थी मोहाली, 4 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने द्वारा आज शहीद उधम सिंह एजुकेशनल एंड...
Translate »
error: Content is protected !!