252 किलो चूरा पोस्त के साथ कैंटर चालक सहित दो गिरफ्तार : प्याज के कट्टों में छुपाया था चूरा पोस्त

by

 पिपली :  हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नेशनल हाईवे 144 पर उमरी चौक के नजदीक एक कैंटर चालक समेत दो लोगों को 252 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक गुरशरण सिंह निवासी बरास व भूपेंद्र सिंह उर्फ पिन्दा निवासी रायपुर गुजरां जिला फतेहगढ़ साहिब (पजांब) मध्य प्रदेश से चूरा पोस्त लेकर पंजाब की ओर जा रहे थे।

एनसीबी के प्रभारी सुखपाल ने बताया कि पिपली चौक पर गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली कि गुरशरण सिंह और पिन्दा अपने कैंटर में मध्य प्रदेश से चूरा पोस्त लेकर जीटी रोड से पंजाब जाएंगे। सूचना पर टीम ने उमरी चौक के नजदीक नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम ने एक कैंटर को रुकवाकर चालक से पूछताछ कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्याज के कट्टों के बीच से पुलिस को 10 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 252 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। थाना सदर में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी के 187 पदों की काउंसलिंग 7 जनवरी को रावमापा छोटा शिमला में

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 दिसम्बर। जेबीटी अध्यापकों के 187 पदों के लिए काउंसलिंग 7 जनवरी, 2025 को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने इनडोर स्टेडियम का किया भूमि पूजन : स्टेडियम के निर्माण के लिए व्यय होंगें 11.12 करोड़ रुपये

पीएमजीएसवाई-4 के तहत चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 सडकें हुई स्वीकृत : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने आज बारगाह में 11.12 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले इनडोर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति की बैठक हुई : जिसमें विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की

चंडीगढ़, 1 जुलाई: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में चल रही विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के कामकाज की समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका : शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक तथा आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष रखी

रोहित भदसाली। ऊना, 9 सितंबर. डीआरडीए ऊना की परियोजना अधिकारी शैफाली शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के...
Translate »
error: Content is protected !!