26 मार्च को भारत बंद के मद्देनजर संयुक्त किसान मोर्चा की गढ़शंकर में हुई मीटिंग

by
किसान मोर्चे द्वारा 26 को दुकानें बंद रखने की अपील
गढ़शंकर – कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर लगातार संघर्ष जारी है। किसानी संघर्ष को और तेज करने के लिए केंद्रीय किसान संगठनों द्वारा 26 मार्च को पूरे भारत बंद की दी गई काल के मद्देनजर आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गढ़शंकर में दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। जिसमें विभिन्न किसान संगठनों और मुलाजिम संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू ,जसवीर सिंह और मक्खन सिंह वाहिदपुरी ने कहा कि 26 मार्च को गढ़शंकर पूर्ण रुप से बंद रहेगा। उन्होंने दुकानदारों और आसपास के गांवों के किसानों और मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि 26 मार्च को शहर के बंगा चौक में बड़ी गिनती में पहुंचे ताकि केंद्र की मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू , जसवीर सिंह सादड़ा, मक्खन सिंह वाहिदपुरी, बाबा कश्मीरा सिंह, हरभजन सिंह अटवाल,
गुरचरण सिंह, करण सिंह, अच्छर सिंह,
हंसराज, रविंद्र कुमार नीटा, सुरजीत सिंह और इकबाल सिंह के अलावा बड़ी गिनती में किसान उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16 साल से विदेश में फंसा जसवंत सिंह खन्ना के प्रयासों से सकुशल लौटा भारत

होशियारपुर, 27 जनवरी : करीब 16 वर्ष से विदेश में फंसा जसवंत सिंह पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते सकुशल स्वदेश भारत लौटा है। पत्रकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के मंत्री सड़कों पर उतरी, कहीं सांत्वना दी कहीं अधिकारियों को फटकारा

नई दिल्ली।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सम्मान निधि को लेकर अहम बैठक बुलाई है। साथ ही, दिल्ली बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस बीच, सीएम रेखा गुप्ता समेत...
article-image
पंजाब

नेत्रदान को लेकर रोटरी आई बैंक और खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बीच ‘एम.ओ.यू.’ हस्ताक्षरित : प्रिंसिपल और 50 से अधिक विद्यार्थियों ने नेत्रदान करने का लिया संकल्प

गढ़शंकर :  23 सितंबर: नेत्रदान अभियान चलाने वाली संस्था रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर और बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ने नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने और नेत्रदान अभियान को सफल...
article-image
पंजाब

किसी भी परेशानी से बचने के लिए शुष्क धान ही मंडियों में लाएं किसान : डिप्टी कमिश्नर

जिले की मंडियों में अब तक 1568 मीट्रिक टन धान की खरीद होशियारपुर: 4 अक्तूबर: जिले की मंडियों में धान की खरीद सुचारु एवं निर्विघ्न ढंग से चल रही है तथा अब तक जिले...
Translate »
error: Content is protected !!