26 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव : एसडीएम गुरसिमर सिंह

by
एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित
नूरपुर,24 जुलाई। एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित की गई।
एसडीएम ने बताया कि 26 तथा 27 अगस्त को आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 26 अगस्त को चौगान ग्राउंड से भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा।
उन्होंने बताया कि तहसीलदार राधिका सैनी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है और सभी विभागों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। उन्होंने बताया कि आगामी माह में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ प्रबंधों की पुनः समीक्षा करने के पश्चात तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा मेडिकल शिविर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्हें सौंपे गए दायित्व सहित अन्य सभी जरूरी प्रबन्धों को आपसी सहयोग और समन्वय के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में तहसीलदार राधिका सैनी,नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा,श्री बृजराज स्वामी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देविंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर केस

एएम नाथ । शिमला। शिमला के उपनगर संजौली में स्थित अवैध मस्जिद में स्थानीय महिलाओं ने शुक्रवार को अन्य राज्यों के लोगों को नमाज पढ़ने से रोक दिया। इसको लेकर खूब हंगामा हुआ। अब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गिरफ़्तार :80,000 रुपए की रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा, तीसरी किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़, 6 अक्तूबरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान थाना धर्मकोट, ज़िला मोगा में तैनात SHO गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘ऑपरेशन सद्भावना’ के अंतर्गत बच्चों से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की बातचीत

एएम नाथ। शिमला : भारतीय सेना की राष्ट्रीय एकता यात्रा ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के गुज्जर और बकरवाल समुदायों के 25 बच्चों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नौर जिले के टापरी में मुख्यमंत्री ने भू-तापीय ऊर्जा आधारित फल सुखाने की इकाई का निरीक्षण किया

दो वर्षों में 16,963 किलोग्राम फल किए गए प्रसंस्कृत एएम नाथ।  किन्नौर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिले के टापरी में स्थापित विश्व की पहली भू-तापीय ऊर्जा संचालित सेब कोल्ड स्टोरेज...
Translate »
error: Content is protected !!