27 वर्षीय प्रवासी युवक का पेड़ से लटका मिला शव

by
एएम नाथ। दौलतपुर चौक :   पुलिस थाना गगरेट के तहत पिरथीपुर गुरा दी बड़ के पास एक 27 वर्षीय प्रवासी युवक का पेड़ से लटका शव मिला है।  प्रवासी अमरेश कुमार आदिगोपालपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार का स्थाई निवासी है। वर्तमान में यह पिरथीपुर में कामकाज के सिलसिले में रहता था। जानकारी के अनुसार मृतक रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर मिक्सचर मशीन पर ऑपरेटर था। शनिवार देर शाम आठ बजे पुलिस चौकी दौलतपुर चौक को जानकारी मिली कि पिरथीपुर गुरा दी बड़ के पास शहतूत के पेड़ के साथ किसी युवक का शव लटक रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया। इस संबंधी पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक अमरेश कुमार के परिजनों को सूचित कर दिया है, जबकि आगामी कार्रवाई जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घायलों को उठाया, एम्बुलेंस मंगवाई और AIMS बिलासपुर भेजा : महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने पेश की इंसानियत की मिसाल

एएम नाथ। बिलासपुर :  सनौर बिलासपुर के पास बाइक दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल होने की घटना के दौरान वहां से गुजर रही महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने दोनों घायलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड उड़ान मेला का ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया शुभारम्भ : शिमला में लिफ्ट के समीप शिमला हाट का भी निर्माण किया जायेगा जहाँ पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों की विक्री करेंगी – अनिरुद्ध सिंह

देश तथा प्रदेश के विकास में नाबार्ड बैंक का अहम योगदान – अनिरुद्ध सिंह शिमला, 20 सितंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गंगूराम मुसाफिर, रोहड़ू से मंजीत ठाकुर और पांवटा साहिब से मुनीष ठाकुर सहित 49 नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, रोहड़ू से मंजीत ठाकुर और पांवटा साहिब से मुनीष ठाकुर सहित 49 नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी हो गई है। हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जसौरगढ़ निवासी राजेश ठाकुर ने चंडीगढ़ में जीता गोल्ड, बढ़ाया चम्बा का गौरव

एएम नाथ। चम्बा : चुराह उपमंडल के जसौर गढ़ गांव के निवासी राजेश ठाकुर ने चंडीगढ़ में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। बेंचप्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!