27 नवंबर को होशियारपुर में एयर रेड मॉक ड्रिल : रात 8 से 8:15 बजे तक रहेगा ब्लैकआउट

by
डीएवी कॉलेज में होगा सिविल डिफेंस का अभ्यास, सायरन बजाकर दी जाएगी एयर रेड की चेतावनी; प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सहयोग करने की अपील की

होशियारपुर, 25 नवंबर। किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से 27 नवंबर को होशियारपुर में एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज करवाई जाएगी। भारत सरकार के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह अभ्यास रात 8 बजे डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ रोड, होशियारपुर में आयोजित होगा। इस दौरान पूरे जिले में रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा।

इस संबंध में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मेजर (डॉ.) सुमित मुध की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों को मॉक एक्सरसाइज को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने और सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

2026 की दूसरी मॉक ड्रिल, पहले से निर्धारित है कार्यक्रम

एडीसी ने स्पष्ट किया कि यह मॉक एक्सरसाइज भारत सरकार की ओर से पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करवाई जा रही है। वर्ष 2026 में यह दूसरी सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज होगी। इससे पहले पहली एक्सरसाइज भी आयोजित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य किसी वास्तविक खतरे की सूचना देना नहीं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन और विभिन्न विभागों की तैयारियों को परखना है।

दो मिनट बजेगा सायरन, फिर होगा ब्लैकआउट

मॉक एक्सरसाइज के दौरान एयर रेड चेतावनी देने के लिए दो मिनट तक उतार-चढ़ाव वाली आवाज में सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद रात 8 बजे से 8:15 बजे तक पूरे जिले में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों से गैर-जरूरी लाइटें, सुरक्षा कैमरे, इनवर्टर, जनरेटर और साइन बोर्ड बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि, आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

अभ्यास समाप्त होने पर दो मिनट तक लगातार ऊंची आवाज में सायरन बजाया जाएगा, जो स्थिति सामान्य होने का संकेत होगा।

फायर ब्रिगेड से लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन तक का होगा अभ्यास

मेजर डॉ. सुमित मुध ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक चिकित्सा, मेडिकल सहायता, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा यातायात और भीड़ नियंत्रण जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए।

प्रशासन की अपील, अफवाहों पर न दें ध्यान

एडीसी ने आम लोगों से अपील की कि 27 नवंबर को होने वाली इस मॉक एक्सरसाइज के दौरान किसी भी तरह की घबराहट न करें। यह केवल पूर्व निर्धारित सुरक्षा अभ्यास है, किसी वास्तविक हवाई हमले या खतरे की चेतावनी नहीं। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू ने मान सरकार पर साधे निशाने : कांग्रेस को भी दी नसीहत दें डाली

बठिंडा :   जिला कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी और विरोध के बीच रविवार को बठिंडा के कोटशमीर में आयोजित रैली में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पहुंचने पर भारी भीड़ जमा हुई। इस रैली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर गांव मैरा के खेतों में मृत मिले, विभाग के अधिकारियों ने पांचों मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जिसने सूचित किया उसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कर्मचारी ने दी धमकी , अधिकारियों ने कहा किसी कर्मचारी ने नहीं दी धमकी गढ़शंकर : गांव मैरा के खेतों में पांच राष्ट्रीय पक्षी...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर में गैंगस्टर अमृतपाल मारा गया : पुलिस ने एक दिन पहले किया था अरेस्‍ट, पुलिस का दाबा हथियार और हीरोइन बदामद करने के लिए साथ लेकर पहुंची तो गैंगस्टर लोकेशन पर पहुंचते ही शुरू कर दी थी फायरिंग

अमृतसर :  अमृतसर के पास जंडियाला गुरु में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 22 वर्षीय गैंगस्‍टर अमृतपाल को मार गिराया है। यह एनकाउंटर तब हुआ जब पुलिस हिरासत गैंगस्‍टर अमृतपाल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!