28 नवम्बर को नियम 101 के अन्तर्गत स्वीकृत 4 संकल्पों पर सदन में होगी चर्चा : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज कार्य सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सदन के अन्दर सप्ताह भर चलने वाली कार्यवाही की कार्यसूची को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में समिति सदस्य एवं संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, उप-मुख्य सचेतक हि.प्र. सरकार केवल सिंह पठानिया, भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक चौधरी सुखराम, लोक लेखा समिति के सभापति एवं समिति सदस्य अनिल शर्मा तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा मौजूद थे।
बैठक के दौरान 28 नवम्बर, 2025 को निर्धारित गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस में चर्चा हेतु माननीय सदस्यों के नियम 101 के अन्तर्गत स्वीकृत संकल्प को क्रमवार सूचीबद्ध किया गया। गौरलतब है कि इस सत्र में 28 नवम्बर तथा 4 दिसम्बर के दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए हैं।
पठानिया ने कहा कि 28 नवम्बर को नियम 101 के अन्तर्गत स्वीकृत 4 संकल्पों पर सदन में चर्चा की जाएगी तथा चर्चा हेतु समय निर्धारण भी किया गया है। इसमें पहला संकल्प संयुक्त रूप से सदस्य केवल सिंह पठानिया तथा भवानी सिंह पठानिया का है जिसमें उन्होने “ इस सदन को वजीर राम सिंह पठानिया को ब्रिटिश राज के खिलाफ आजादी की लड़ाई के शुरूआती स्वतंत्रता सैनानी में से एक घोषित करने पर विचार करना चाहिए और केन्द्र सरकार से इसकी सिफारिश करनी चाहिए”।
दूसरा संकल्प सदस्य चन्द्रशेखर का है जिसमें “यह सदन मनरेगा को लागू करने में आने वाली चुनौतियों अपना मकसद और उद्देश्य खोना पर चर्चा कर सकता है और केन्द्र सरकार को सिफारिश कर सकता है”। तीसरा संकल्प सदस्य सुख राम चौधरी का है जिसमें यह सदन सरकार से सिफारिश करता है कि “ प्रदेश में बढ़ती हुई बेसहारा पशुओं की संख्या में को देखते हुए उनके रहने के लिए एक मुश्त गौशालाएं बनाने पर विचार करे”। जबकि चौथा संकल्प सदस्य इन्द्र दत्त लखनपाल का है जिसमें यह सदन सरकार से सिफारिश करता है कि “ प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने हेतु युवा खेल नीति बनाने पर विचार करे”।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

40 दिन लगातार चलेगा भंडारा : हवन यज्ञ के बाद श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 11वें विशाल भंडारे का शुभारंभ

गढ़शंकर ।श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 11वां...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय :उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के 12 पद, सहायक खनन निरीक्षक के 24 पद और खनन रक्षक के 38 पद भरने का भी निर्णय, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, स्थानीय निकायों इत्यादि के अन्तर्गत ग्रुप-सी के विभिन्न पदों की भर्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान 22 से 30 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144 : उपायुक्त राघव शर्मा

ऊना, 21 मार्च – जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रों मेला के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HRTC की बस में 2 किलो 43 ग्राम चरस समेत पिता-बेटी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार… चंडीगढ़ में दी जानी थी सप्लाई

एएम नाथ : बिलासपुर । कुल्लू से चरस लेकर चंडीगढ़ सप्लाई देने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में जा रहे नेपाली मूल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी को बिलासपुर पुलिस ने एसीसी...
Translate »
error: Content is protected !!