28 जनवरी को होगा तुझार में लाला वाले पीर का मेला

by

मेले में कुश्ती दंगल में नामी पहलवान लेंगे भाग

पट्टा मेहलोग, 26 जनवरी : मेहलोग क्षेत्र में वैसे तो वर्ष भर बहुत से मेले आयोजित होते है परंतु ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव तुझार में लखदाता पीर के मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले का अपना ही अलग महत्व है। यह मेला हर वर्ष माघ मास के 15 परविषटे को बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

ग्राम पंचायत कैंडोल के प्रधान अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक मेले का आयोजन पिछले लगभग 100 वर्षों से होता आ रहा है। गांव के मध्य लखदाता पीर का बहुत पुराना ऐतिहासिक व सुंदर स्थान है। लोग दूर-दूर से अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर लाला वाले पीर लख दाता के स्थान पर मनौती चढ़ाकर शीश नवाते हैं। यहां की मान्यता है कि जो लोग यहां कोई भी मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होती है। मेले के दौरान यहां पर पुजारी द्वारा महिलाओं से मनौती अनुसार सात, नौ या ग्यारह बार जंदे (ताले) भी खुलवाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती दंगल होता है। कुश्ती दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से नामी पहलवान अपने जौहर दिखाने पहुंचते। सभी पहलवानों को ग्राम पंचायत व मेला समिति द्वारा उचित पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाता है।

फोटो केप्शन: तुझार स्थित लाला वाले पीर का ऐतिहासिक मंदिर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद धर्मेन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी की बेटी धान्या ने रचा इतिहास

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश का मान। पट्टा मेहलोग, 10 मई : दुर्गापुर धारड़ी क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि शहीद धर्मेन्द्र राजकीय वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुधीर शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया : मंच पर जाने से पहले सुधीर शर्मा ने अपनी मां निर्मला का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज मंगलवार को आखिरी दिन है। नामांकन के आखिरी दिन धर्मशाला से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

रोहित भदसाली। ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18-59 आयु वर्ग में 30 सितंबर तक फ्री लग रही सतर्कता डोज़, सभी लगवाएंः डीसी

दूसरी डोज़ के छह माह बाद लगवाई जा सकती है सतर्कता डोज़, पहले 9 महीने बाद लगता था टीका ऊना :20 जुलाई: वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत सरकार द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!