28 लाख रुपये के बड़े वेतन वाली नौकरी छोड़ दी थी : IAS अधिकारी आयुष गोयल ने, यूपीएससी की तैयारी करने के लिए

by

दिल्ली : यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिन रात एक करने पड़ते हैं, तब जाकर एक उम्मीदवार इस परीक्षा का क्लियर कर पाते हैं। वहीं कई बार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को कठिन से कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं। ऐसा ही एक निर्णय लिया था, IAS अधिकारी आयुष गोयल ने, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए सालाना 28 लाख की नौकरी को छोड़कर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी की थी।

दिल्ली के रहने वाले आयुष गोयल ने यूपीएससी परीक्षा पास करने और देश की सेवा करने के इरादे से 28 लाख रुपये के बड़े वेतन वाली अपनी आरामदायक नौकरी छोड़ दी थी। आईएएस अधिकारी आयुष गोयल शुरुआत से ही IAS अधिकारी बनना चाहते थे। दिल्ली से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने CAT परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। कैट परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने केरल के IIM कोझिकोड में आवेदन किया। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, MBA करने के बाद आयुष एक जानी मानी कंपनी में एनालिस्ट के पद पर नौकरी मिली। जिसमें उनका सालाना पैकेज 28 लाख रुपये था।

आयुष के पिता, सुभाष चंद्र गोयल, एक किराना स्टोर (ग्रॉसरी शॉप) के मालिक हैं, जबकि, मां, मीरा एक हाउसवाइफ हैं। आयुष ने अपनी पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये का लोन लिया था। जब आयुष को नौकरी मिली तो उनके माता-पिता को लगा की लोन बेटा भर देगा, लेकिन बेटे ने नौकरी छोड़ने का फैसला घरवालों को सुनाया, जिसके बाद वह परेशान हो गए। वो सोचने लगे कि अब पढ़ाई के लिए लिया गया लोन कैसे चुकाया जाएगा।

आयुष को नौकरी के सिर्फ 8 महीने हुए थे। जिसके बाद उन्होंने नौकरी को छोड़ने का निर्णय लिया। वह अपना पूरा ध्यान यूपीएससी परीक्षा पर लगाना चाहते थे। आखिर कारण अपनी पूरी मेहनत से आयुष ने UPSC CSE 2022 की परीक्षा पास की औ 171वीं रैंक हासिल की। बता दे, ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत आयुष गोयल ने यूपीएससी परीक्षा पास की थी।

शुरू से ही होनहार छात्र थे आयुष

आयुष ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 91.2% मार्क्स और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.2% मार्क्स प्राप्त किए थे। आयुष ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। शुरू से पढ़ाई में होनहार होने के बावजूद, आयुष जानते थे कि उनमें IAS अधिकारी बनने की काबिलियत है। उनका मानना है कि इंसान को कुछ भी करने से पहले खुद पर भरोसा होना जरूरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सच्ची सेवा सोसायटी द्वारा गढ़शंकर शहर में लगवाए सीसीटीवी कैमरे

गढ़शंकर – शहर में प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट की वारदातों को रोकने के लिए सच्ची सेवा सोसायटी गढ़शंकर द्वारा पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से की भेंट : हिमाचल में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान स्थापित करने का आग्रह 

नई दिल्ली : तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, राजेश धर्माणी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट की। उन्होंने हिमाचल में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 जुलाई तक लंबित मांगें पूरी करे सरकार : कुनिहार में पेंशनरों की मांग

डीआर की बकाया किस्तें और देय राशि जल्द जारी करने की उठी आवाज पेंशनर महासंघ की बैठक में 14 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई की समीक्षा योगेश चौहान। अर्की :  भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की...
Translate »
error: Content is protected !!