3 करोड़ की 450.9 ग्राम हेरोइन : पंजाब रोडवेज की बस में युवक से मिली

by
सिरसा। पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर सिरसा में हेरोइन सप्लाई करने आ रहे एक युवक को सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने 3 करोड़ की 450.9 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी जसवाल जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को सीआईए ऐलनाबाद पुलिस नेजाडेला गांव के पास मौजूद थी।
इसी दौरान गुप्तचर से अहम सूचना मिली। इसके बाद गांव पनिहारी के पास नाकाबंदी कर दी गई। कुछ देर बाद सरदूलगढ़ की तरफ से पंजाब रोडवेज बस आई और पनिहारी बस स्टैंड पर आकर रूकी। बस में सवारियों के साथ एक युवक भी नीचे उतरा।
उसके हाथ में एक काले रंग का बैग था और बस से उतरने के बाद सडक़ के किनारे जाने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप हुई। तलाशी लेने पर काले रंग के बैग से कागज में 450 ग्राम 09 मिली ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पाकिस्तान से अमृतसर भेजी गई थी हेरोइन
वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए युवक ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उक्त हेरोइन पाकिस्तान से अमृतसर भेजी गई थी और इसे सिरसा व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। आरोपी गुरप्रीत का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
आरोपी गुरप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। आरोपी नीलम को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस शख्स ने गुरप्रीत को हेरोइन दी उसकी पहचान भी जल्द कर ली जाएगी। आरोपी नीलम पहले सिरसा में रहती थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग लड़की के किडनैप की कोशिश : आरोपी का मुंह काला कर पुलिस को सौंपा.. पुलिस ने की तीन एफआइआर दर्ज

मंडी :  सुंदरनगर शहर में एक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश की। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना ने दोनों...
article-image
पंजाब

कनाडा … गोलीबारी की शिकार युवकों का होगा 16 दिसंबर को होगा पोस्टमार्टम

बुढलाडा :   गांव बरेह और बोहा के दो युवकों की कनाडा के एडमंटन में गोली मारकर हत्या के बाद उनके घरों में मातम पसर गया है। पुलिस ने इसे टारगेटेड अटैक माना है,...
article-image
पंजाब

ननदोई ने किया महिला का रेप : पति घर पर नहीं था मौजूद; जबरदस्ती संबंध बनाए, रात को आया था

जीरकपुर : पुलिस को कंप्लेंट कर अपने ननदोई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। महिला के बयान पर जीरकपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर रजिस्टर करने के बाद घनौर पुलिस स्टेशन को फाइल...
article-image
पंजाब

नेश्नल लॉ फेस्ट: नवनीत, मृणालिनी, ऋषभ, आदित्य जीते

होशियारपुर : पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर के बीए-एलएलबी के के विद्यार्थियों ने रयात कॉलेज ऑफ लॉ रैल माजरा द्वारा आयोजित सूट्स नेशनल लॉ फर्स्ट में आयोजित मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर...
Translate »
error: Content is protected !!