एएम नाथ। चंबा : चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नैनी खड्ड में केरू पहाड़ के नजदीक एक कार खाई में जा गिरी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना करीब रविवार को दोपहर के समय घटी। इस भीषण हादसे में विद्या देवी (पत्नी जोगिंदर पाल), 13 वर्षीय मनु और महिंद्र कुमार की मौत हो गई। मृतक जम्मू के कठुआ जिले से संबंधित थे। हादसे में घायल हुए तीन लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, तो तीन लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।