3 ग्रिफ्तार : आरोपियों से 1.56 लाख ड्रग मनी के इलावा चिट्टा और अफीम बरामद

by

एएम नाथ । बिलासपुर। : पुलिस ने दो मामलों में तीन व्यक्तियों को चिट्टा, अफीम और 1.56 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। दौमो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है।
उक्त पकड़े गए आरोपियों में से पहले मामले में  पुलिस थाना स्वारघाट की पुलिस ने पंजाब की सीमा के निकट गरामोड़ा में कार सवार दो व्यक्तियों से 29.7 ग्राम चिट्टा और ड्रग मनी 1.40 लाख रुपये बरामद किये।  नाकेबंदी दौरान पुलिस ने पंजाब की ओर से आ रही एक कार को रोका और उस कर की तलाशी ली गई तो उसमे से  ड्रग मनी और चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अजय कुमार और मनोज कुमार निवासी लगट डाकघर बरमाणा बिलासपुर के तौर पर हुई ।

      एक अन्य मामले में झंडूता थाना पुलिस ने एक युवक से 5.17 अफीम, 52 मिलीग्राम चिट्टा और 16 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस युवक को गश्त के दौरान बैहना जट्टां में पकड़ा है। आरोपी पैराफिट पर बैठा हुआ था। पुलिस की गाड़ी को आते देख कर वह भागने लगा और एक लिफाफा घास में भी फेंक दिया। पुलिस जवानों ने उसे पकड़ा और फेंकी हुए लिफाफे को भी ढूंढा निकाला । जिसमें से अफीम और चिट्टा बरामद किया गया। वहीं, पैराफिट पर पड़ी 16 हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद कर ली।  आरोपी की पहचान दीपक चंदेल निवासी गांव बैरी दड़ोलां डाकघर बैहना जट्टां तहसील झंडूता बिलासपुर के तौर पर हुई ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्त ऊना अभियान की टास्क फोर्स समिति की बैठक : नशामुक्त ऊना अभियान ने पकड़ी रफ्तार: एसडीएम

सोशल मीडिया पर दिया जा रहा नशे के खिलाफ संदेश ऊना 18 अगस्त: नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गठित खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स समिति ऊना की माह जून, जुलाई में एक्शन टेकन रिपोर्ट पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वाली में 2.80 करोड़ से निर्मित जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का किया लोकार्पण*

क्षेत्र में बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पहनाया जाएगा अमली जामा  – मुकेश अग्निहोत्री रोहित भदसाली।  जवाली  । उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (बुधवार) को जवाली विधानसभा के नक्की में 2 करोड़ 80 लाख रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जेएनवी पेखुबेला में होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह, उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को ऊना जिले में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। एक पृथ्वी,एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने पुरस्कृत किए गादियाड़ा के होनहार : छात्रों के लिए पथ प्रदर्शक बने अध्यापक : किशोरी लाल

बैजनाथ, 8 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, किशोरी लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गादियाड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!