3 जिलों के बदले डीसी : हिमाचल सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और की नई तैनातियां

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जिसके तहत 3 ज़िलों लाहौल स्पीति, सिरमौर और बिलासपुर के डीसी बदले दिए हैं। लाहौल स्पीति के डीसी राहुल कुमार को बिलासपुर का डीसी लगाया गया है। वहीं बिलासपुर के डीसी आबिद हुसैन सादिक अब हिमाचल प्रदेश पावर कोर्पोरेशन के एमडी होंगे। इस पद का अतिरिक्त जिम्मा सम्भाल रहे राकेश कुमार प्रजापति को भारमुक्त कर दिया गया है।
किरण भड़ाना आईएएस को लाहौल स्पीति का डीसी लगाया गया है। डीसी के तौर पर उनकी ये पहली तैनाती है। नेशनल हेल्थ मिशन की निदेशक प्रियंका वर्मा सिरमौर की नई डीसी होंगी। उन्हें भी पहली मर्तबा डीसी का औहदा दिया गया है।
आईएएस डॉ. निपुण जिंदल (बैच 2014), जो वर्तमान में आयुष निदेशक का कार्यभार संभाल रहे हैं, को डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस निदेशक लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एचआरटीसी (HRTC) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार जारी रखने का आदेश दिया गया है।

वहीं रोहित जमवाल (बैच 2014) को पब्लिक फाइनेंस और पब्लिक इंटरप्राइजेज विभाग में विशेष सचिव (वित्त) और निदेशक ट्रेजरी, लॉटरी और एचपी फाइनेंशियल कॉरपोरेशन से बदलकर निदेशक आयुष लगाया गया है। शिमला डिवीजन के सैटलमेंट अधिकारी प्रदीप कुमार ठाकुर को नेशनल हेल्थ मिशन, हिमाचल प्रदेश में मिशन निदेशक बनाया गया है।
रीमा कश्यप (बैच 2015) को निदेशक भाषा व संस्कृति लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें सचिव अकादमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

इसके अलावा सुमित खिमटा जो सिरमौर के डीसी थे को एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक सशक्तिकरण विभाग का निदेशक बनाया गया है।
जफ्फर इकबाल को धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त तथा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ-कम-एमडी से बदलकर कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक धर्मशाला का एमडी लगाया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आदित्य नेगी को भारमुक्त कर दिया गया है।

डॉ. पंकज ललित (बैच 2018) को निदेशक भाषा कला व संस्कृति से बदलकर महिला एवं बाल विकास विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

रितिका को निदेशक लेंड रिकॉर्ड से बदलकर धर्मशाला नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के प्रमुख के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

नवीन आईएएस अधिकारियों में ओमकांत ठाकुर को एडीसी बिलासपुर और अभिषेक कुमार गर्ग को एडीसी मंडी के रूप में नियुक्त किया गया है। तैनाती का इंतज़ार कर रहे विजय वार्धन को सचिव हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, रुपिंदर कौर को एसडीएम मंडी और राजदीप सिंह को एसडीएम बिलासपुर लगाया गया है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पागल बनकर पंजाब में घूमता रहा ।2 साल की बालिका की हत्या का आरोपी : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पुलिस को गच्चा देकर भागा था

रोहित जसवाल।   ऊना : ।2 साल की बालिका की हत्या का आरोपी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पुलिस को गच्चा देकर भागा और पंजाब में पागल बनकर घूमता रहा। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंडी से चुनाव नहीं लडूंगी, आलाकमान को कर दिया साफ : प्रतिभा सिंह बोली, एक भी कार्यकर्ता काम करने को तैयार नहीं

 “सांसद निधि” बांटने से जीत नहीं सकते “इलेक्शन” एएम नाथ। शिमला :   दिल्ली में लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस आलाकमान के साथ हुए मंथन के बाद हिमाचल कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शिमला...
हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को आए एक श्रद्धालु की Heart Attack से मौत

भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को आए एक श्रद्धालु की हृदयगति रूकने से मौत हो गई। हरी ओम वर्मा, पुत्र मदन लाल वर्मा, हाउस नंबर-449 गोबिंद नगर नया गांव, तहसील खरड़, जिला मोहाली,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हादसा नहीं साजिश है महाकुंभ की भगदड़? ऐसे शुरू हुई थी पूरी वारदात

महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़ ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!