30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू: जिला रोजगार अधिकारी

by

निजी कंपनी द्वारा असेंबली ऑपरेटर के भरे जाएंगे 50 पद

एएम नाथ। चम्बा, 23 मार्च : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए 30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी जिला चम्बा में एलाइंस ग्रो स्टॉफिंग, फुज़ियामा पावर सिस्टम लिमिटेड के लिए 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं 10+2 व आईटीआई है तथा दोनों वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि कैम्पस इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 13 से 14 हज़ार रखा गया है साथ में खाना, यूनिफार्म और जूते के अलावा अन्य सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब लोकेशन परवाणु जिला सोलन चिन्हित है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित हो जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रेनिंग से लौटे डीसी अमरजीत सिंह ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

रोहित जसवाल : हमीरपुर 03 फरवरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में लगभग एक माह की ट्रेनिंग के बाद लौटे उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के विभिन्न भवनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्वजनिक बैठक, धरना प्रदर्शन करने पर शिमला शहर के 10 चिन्हित स्थलों पर रोक

एएम नाथ। शिमला : जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ पंजाब राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1953 की धारा 6 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं जिसके तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन’ का खोखला राग अलापना बंद करे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

‘पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कांगड़ा दौरा स्मार्ट मीटर टेंडर में चहेतों को लाभ देने में नहीं दिखा मुख्यमंत्री का वित्तीय अनुशासन पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने पालमपुर में मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 427 करोड़ का होगा औद्योगिक निवेश, 17 एमओयू हुए साइन

निदेशक उद्योग विभाग राकेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति में हुए हस्ताक्षर ऊना – जिला ऊना के विभिन्न स्थानों में स्थापित की जाने वाली 17 औद्योगिक इकाईयों के लिए आज उद्योगपतियों व उद्योग विभाग में...
Translate »
error: Content is protected !!