30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू: जिला रोजगार अधिकारी

by

निजी कंपनी द्वारा असेंबली ऑपरेटर के भरे जाएंगे 50 पद

एएम नाथ। चम्बा, 23 मार्च : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए 30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी जिला चम्बा में एलाइंस ग्रो स्टॉफिंग, फुज़ियामा पावर सिस्टम लिमिटेड के लिए 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं 10+2 व आईटीआई है तथा दोनों वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि कैम्पस इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 13 से 14 हज़ार रखा गया है साथ में खाना, यूनिफार्म और जूते के अलावा अन्य सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब लोकेशन परवाणु जिला सोलन चिन्हित है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित हो जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3.50 लाख रुपए का नोटिस हिमाचल की युवती को मुंबई से बैंक ने भेजा : युवती ने शिमला के ढली पुलिस थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया

 एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली की रहने वाली एक युवती उसे समय हैरान हुई जब बैंक की ओर से उनके घर पर साढे तीन लाख रुपए का लोन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगरेप के बाद बोलीं- भारत के लोग अच्छे, मैं सबको दोष नहीं देती – खंजर दिखा डराया, जबरन उठाया और फिर.. बनाया था शिकार , स्पैनिश महिला से गैंगरेप मामले के आठों आरोपी शिकंजे में

अजायब सिंह बोपाराय /दुमका/ नई दिल्ली :  झारखंड के दुमका में स्पेनिश व्लॉगर से दरिंदगी के दौरान उन्हें खंजर दिखाकर डराया गया था। 7 में से 4 आरोपियों ने इसके बाद उन्हें जबरन उठा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने चिट्टे और नशे के खिलाफ नशा निवारण की दिलाई शपथ : श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए 14 योजनाएं : नरदेव सिंह कंवर

एएम नाथ। मंडी, 16 जनवरी। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से द्रंग विधानसभा क्षेत्र के औट में...
Translate »
error: Content is protected !!