300 किमी दूर महिला सहायक इंजीनियर का हाईकोर्ट ने तबादला किया

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक महिला सहायक अभियंता का तबादला 10 किलोमीटर दूर होने पर वह हाईकोर्ट पहुंच गई। उसे उम्मीद थी कि कोर्ट में उसकी याचिका स्वीकार होगी और उसे मनचाही जगह पर तैनाती मिलेगी।
हालांकि, हाईकोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज करते हुए फटकार लगाई और कहा कि उसका तबादला ऐसी जगह किया जाए जहां उसने पहले कभी सेवाएं नहीं दी हों।
यह मामला मंडी जिले का है, जहां जल शक्ति विभाग की सहायक अभियंता अंजु देवी बग्गी में तैनात थीं। उनका तबादला बग्गी से 10 किमी दूर सुंदरनगर किया गया था। उनकी जगह विनय कुमार को बग्गी में तैनात किया गया। अंजु को यह बदलाव स्वीकार नहीं था, इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। अंजु ने कोर्ट से अनुरोध किया कि उनका ट्रांसफर रद्द किया जाए क्योंकि बग्गी में उनकी तैनाती को केवल दो साल ही हुए थे।
हाईकोर्ट ने अंजु देवी की याचिका को खारिज करते हुए आदेश दिया कि उनका तबादला मंडी के सुंदरनगर से लगभग 300 किमी दूर किन्नौर के Reckong Peo किया जाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि महिला अधिकारी को पहले भी उनके पसंदीदा स्थान पर तैनाती मिल चुकी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4 करोड 50 लाख रुपए से निर्मित की जा रही उठाऊ पेयजल योजना हटली- गोला : बलाणा – गोला मार्ग के उन्नयन कार्य में व्यय किए जा रहे 6.25 करोड रुपए- कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा ( सिहुंता),17 दिसम्बर :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बलाणा से गोला मार्ग का उन्नयन कार्य प्रगति पर है और उन्नयन कार्य में 6.25 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की...
article-image
पंजाब

जायली रजिस्ट्री के बारे में डीएसपी गढ़शंकर को दी थी लिखित शिकायत, तहसीलदार गढ़शंकर को बताया था, अभी तक कोई करवाई नहीं  : एनआरआई जोगिंदर सिंह

गढ़शंकर, 8 सितंबर :  गढ़शंकर के तहसीलदार कार्यालय में 3 मृतकों व 4 अन्य व्यक्तियों के जाली आधार कार्ड बनाकर हुई रजिस्ट्री किए जाने के मामले को लेकर गांव चक्क हाजीपुर के एनआरआई जोगिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमीन रजिस्ट्री का बदल गया नियम: जमीन खरीदने का प्लान बना रहे तो आप के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट

अगर आप अभी जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट निकल कर आ रहा है। ऐसे में आप सभी को यह अपडेट पढ़ना...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास कार्यों से प्रभावित लोग थाम रहे हैं ‘आप ‘ का दामन- डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब सैला खुर्द कस्बे के साथ लगे गांवों के विभिन्न दलों के नेताओं ने आज डिप्टी स्पीकर श्री जय...
Translate »
error: Content is protected !!