300 पेटी शराब बरामद : हिमाचल प्रदेश से आ रहा था ट्रक शराब से भरकर, नारनौल में जाट गुवानी के पास आबकारी विभाग ने पकड़ा

by

नारनौल : नारनौल के जाट गुवानी के पास 152डी टोल प्लाजा पर एक ट्रक से 200 पेटी 750 एमएल और 100 पेटी पव्वा की आबकारी विभाग ने जब्त की है। हिमाचल प्रदेश से ट्रक शराब से भरकर आ रहा था। आबकारी विभाग ने जांच की तो ट्रक चालक के पास ट्रांजिट स्लिप नहीं थी। जिसके बाद उसने गलत तरीके से ट्रांजिट स्लिप बनवाकर पेश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

               पुलिस शिकायत में बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर आबकारी विभाग द्वारा जाट गुवानी 152डी टोल प्लाजा पर वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान एक ट्रक आया, जिसकी जांच की शराब की पेटियों से भरा हुआ था। पुलिस जांच में ट्रक चालक ने अपना नाम हिमाचल प्रदेश के सोहन जिला के गांव झांगड निवासी प्रवेश बताया। जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें स्काई वोडका की 200 पेटी 750 एमएल और 100 पेटी पव्वा मिली।

जब आबकारी विभाग ने कागज मांगे तो ट्रक चालक ने बिल्टी सहित अन्य कागज पेश किए। लेकिन ट्रांजिट स्लिप डिक्लरेशन ट्रक ड्राइवर के पास नहीं मिली। ट्रक चालक ने अपने गाड़ी मालिक से संपर्क साध कर बात की, मालिक ने बताया कि उक्त दस्तावेज गलती से रह गया है। जिस पर उक्त दस्तावेज को व्हाटसएप के माध्यम से भेजने की बात कही। जब ट्रांजिट स्लिप भेजी तो वह आनलाइन सुबह 10.30 बजे एक अक्तूबर को बनाया हुआ मिला।

जिसका समय सुबह के 10.35 बजे हिमाचल प्रदेश दर्शाया गया है। जबकि ट्रक को टोल प्लाजा पर आबकारी विभाग ने एक अक्तूबर को सुबह 9.15 बजे जांच के दौरान पकड़ा था। ऐसे में उक्त लोगों द्वारा ट्रांजिट स्लिप ट्रक को पकड़ने के बाद आबकारी विभाग को धोखा देने की नियत से तैयार करके पेश किया गया है। जोकि आबकारी नीति के प्रावधान 12.13 का उल्लंघन है। इसके बाद आबकारी निरीक्षक ने जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से ऊना जिला के 45,965 किसान लाभान्वित

रोहित जसवाल। ऊना, 24 जनवरी। हिमाचल सरकार कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसमें मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना बहुत महत्वपूर्ण साबित हो रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंतकाल और तकसीम आदि मामलों का तुरंत निपटारा करें : विधायक सुधीर शर्मा

धर्मशाला 11 जनवरी :  विधायक सुधीर शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इंतकाल और तकसीम आदि मामलों का तुरंत निपटारा करें। इसमें किसी तरह की कोताही सहन नहीं होगी। इसके अलावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने नच्छीर और चिम्बलहार में सुनीं जनसमस्याएं, पुराने विंध्यवासिनी मंदिर तक बनेगी 13 करोड़ से सड़क : आशीष बुटेल

निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर लगेंगी विद्युतीकृत स्ट्रीट लाइटें* पालमपुर, 23 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नच्छीर और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवक की हत्या: 3 बहनों का था इकलौता भाई

बैजनाथ : हिमाचल के चंबा के भटियात क्षेत्र की होबार पंचायत के गांव मतियार निवासी युवक का पंजाब के पटियाला में अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!