32 दवाओं के लाइसेंस होंगे रद्द, स्टॉक वापस मंगवाया … सैंपल फेल होने पर कंपनियों को भेजा नोटिस

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बनीं 32 दवाओं के सैंपल फेल होने के बाद ड्रग विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया है। फेल हुईं दवाओं का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।

बाजार से स्टॉक वापस मंगवाने के लिए भी कहा है। बीते दिनों देशभर में दवाओं के 131 सैंपल फेल हुए हैं। इसमें केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से लिए गए 70 सैंपल फेल हुए। इसमें प्रदेश की दवा कंपनियों के 25 सैंपल शामिल हैं। जबकि राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए सैंपलों में 61 फेल हुए। इसमें प्रदेश की सात दवाएं शामिल हैं। फेल होने वाली दवाओं में हार्ट, शुगर, जोड़ों के दर्द, विटामिन, आयरन, जीवाणु संक्रमण, एलर्जी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, दर्द निवारक, किडनी व एंटीबायोटिक शामिल हैं।

जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन सभी के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। – मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक : प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में स्थापित उद्योगों की 19 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। सिरमौर जिले में स्थापित फार्मा उद्योगों की दवाओं के नौ और कालाअंब, जिला ऊना के मैहतपुर, सोलन के चंबाघाट-और परवाणू के एक-एक उद्योग की दवा का सैंपल फेल हुआ है। राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए गए सैंपल में ब्रिट लाइफ फार्मा, एलेनक्योर बायोटेक, डाबर इंडिया, एरिस्टो, केटास्टा फार्मास्युटिकल के दो व केपटेप हेल्थकेयर के एक सैंपल फेल हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली – दूसरी पत्नी से परेशान कारोबारी ने किया सुसाइड : संपत्ति नाम कराने का बना रही थी दबाव

लुधियाना : फैक्ट्री मालिक द्वारा पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फैक्ट्री मालिक दलजीत सिंह अपनी दूसरी पत्नी परमजीत कौर और उसके रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने से परेशान था।...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज : शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर साइकिल रैली निकाली तथा क्विज मुकाबले करवाए

गढ़शंकर: 29 सितम्बर: बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में डीपीआई कालेज पंजाब के निर्देश एवं कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह खैहरा की अगुवाई में कालेज के एनएसएस यूनिट तथा रैड रिबन क्लब द्वारा...
article-image
पंजाब

विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया : बेघर हुए लतीफपुरा के लोगों और किसानों ने बस्ती दानिशमंदा में

जालंधर : 9 दिसंबर 2022, से बेघर हुए लतीफपुरा के लोगों की सरकार से आस टूट रही है। शनिवार को लतीफपुरा मुड़ बसेवा कमेटी बस्ती दानिशमंदा में टेंट लगाकर और कई दिनों का राशन...
Translate »
error: Content is protected !!