4 अवैध पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद : 5 गिरफ्तार

by

जालंधर :   सिटी पुलिस द्वारा 3 अलग अलग मामलों में 4 अवैध हथियारों और 10 जिंदा कारतूस के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दाना मंडी जालंधर के रहने वाले हैप्पी पुत्र विक्रम, मेहकप्रीत सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह निवासी कबीर विहार, बस्ती बाला खेल, न्यू अमन नगर के रहने वाले विश्वजीत सिंह पुत्र पतनाम सिंह, रोहन पुत्र प्रेमलाल निवासी चमन लाल चक्की के पास और करनदीप सिंह पुत्र पलविंदर सिंह निवासी गांव वडाला कलां (कपूरथला) के रूप में हुई है। तीनों मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

                         जानकारी के अनुसार आरोप हैप्पी को सिटी पुलिस ने वर्कशॉप चौक के पास से गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर गिरफ्तार किए गए हैप्पी से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। आरोपी को पुलिस जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि उक्त आरोपी हथियार कहां से लेकर आया था और इसका क्या करना था। थाना बस्ती बावा खेल के एरिया में पड़ते बाबा बुड्ढ़ा जी पुल के पास से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एएसआई बलविंदर सिंह की टीम द्वारा आरोपी मेहकप्रीत सिंह, विश्वजीत सिंह और रोहन को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने 32 बोर की 2 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। जल्द  आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। इसी तरह शनिवार को पुलिस ने करनदीप सिंह निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस द्वारा की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से एक अवैध पिस्टल (32 बोर) और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। जल्द आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैली जंगल में हो रही अवैध माइनिंग की शिकायत करने पर वाले पर घर में घुसकर  हमला किया, हमलावर भागते समय छोड़ गए बाइक व तेजधार हथियार

गढ़शंकर I  रविवार की रात मैली गांव में संदीप भाटिया पुत्र सुरिंदर पाल ने देवराज, अवतार चंद व जतिंदर कुमार के सामने बताया कि वह घर मे बैठे हुए थे इस दौरान घर का...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में गांधी जयंती मौके विभिन्न सख्शियतों द्वारा डा. जसजीत सिंह सैनी का सम्मान

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : गांधी जयंती के अवसर पर, डॉ. जसजीत सिंह सैनी नीरो और स्पाइन सर्जन ढाहां क्लेरां को समाज में उनकी अच्छी सेवाओं के लिए गढ़शंकर के बुद्धिजीवियों और प्रमुख हस्तियों द्वारा...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की मांगों को लेकर 25 जुलाई को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी

नवांशहर : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू की जिला महासचिव लखविंदर कौर की अध्यक्षता में नवांशहर में हुई । जिसमें पंजाब की उपाध्यक्ष कृष्णा विशेष रूप से पहुंचीं। इस दौरान उपाध्यक्ष कृष्णा ने कहा...
article-image
पंजाब

शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित 14वां फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न : फाइनल मैच में धमाई की टीम ने समुंदड़ा की टीम को 1-0 हराकर बनी विजेता

एथलेटिक मीट, रस्साकशी, गोला फेंक और लंबी कूद आकर्षण का केंद्र रहे गढ़शंकर, 21 नवम्बर : शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद में आयोजित 14वां...
Translate »
error: Content is protected !!