4 युवकों की माैत : शिमला हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार -पंचकूला में बड़ा हादसा

by
पंचकूला :  हरियाणा के पंचकूला जिले में हुए हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। शिमला हाईवे पर बिटना गांव के पास कार ने ट्रक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 6 बजे हादसा हुआ।
डायल 112 पर स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवकों के शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
मृतकों की पहचान अध्यन बंसल, चिराग मलिक, अदीप और वैभव यादव के रूप में हुई है। सभी युवक कार में सवार होकर हिमाचल प्रदेश की ओर से लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। हादसे की प्रारंभिक वजह कार की तेज रफ्तार मानी जा रही है। दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
अंधेरे में खाई में गिरी बस
शनिवार देर रात को एक बस अंधेरे में गहरी खाई में गिर गई। यह बस श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से जम्मू जा रही थी। अचानक अंधेरे में मांडा, राम के मोड़ों के पास खाई में जा गिरी। हादसे में बस के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। 3 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है। पक्का डंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने लगाई आग , पराली जलकर राख, ट्राली के टायर भी जले, मामला दर्ज

गढ़शंकर।  गांव पंडोरी बीत में साईं बाबा के मंदिर के निकट पराली से लदी ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा आग लगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दलिया...
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या–कबड्डी मुकाबले के दौरान हरजीत पिंटा की गोलियां मार कर हत्या

मोगा । मोगा जिले के थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव माड़ी मुस्तफा में आज कबड्डी मुकाबले के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने हरजीत सिंह पिंटा पर गोलियां चलाई और मौके पर ही...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा :

गढ़शंकर, 28 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों खानपुर, सतनौर और खेड़ा का दौरा किया गया। जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले तिरुपति का आशीर्वाद : प्रचार उसके बाद मुख्यमंत्री ने हैदराबाद के लिए भरी उड़ान

एएम नाथ। शिमला हिमाचल में प्रचार से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तिरुपति में नत्मस्तक होंगे। मुख्यमंत्री यहां से आशीर्वाद लेने के बाद प्रदेश में प्रचार का अभियान शुरू करेंगे। ऐसे में हिमाचल लोकसभा...
Translate »
error: Content is protected !!