4 अप्रैल को होगा सजा का एलान : मोगा सेक्स स्कैंडल मामला में पूर्व एसएसपी सहित चार पुलिस अधिकारी दोषी करार

by
मोहाली। मोहाली की सीबीआई अदालत ने बहुचर्चित मोगा सेक्स स्कैंडल नाम से चर्चित मामले में चार पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराया है। जबकि अकाली नेता बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ व अन्य को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। दोषियों को सजा चार अप्रैल को सुनाई जाएगी।
चारों पुलिस अधिकारियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा
वहीं दोषी करार दिए जाने के बाद चारों पुलिस अधिकारियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में एफआइआर दर्ज कराने वाली नाबालिग लड़की के विरुद्ध किशोर न्यायालय में एक अलग मामला लंबित है।
एक नाबालिग ने मोगा में लगाया 50 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप
लुधियाना के जगराओं की रहने वाली एक नाबालिग ने मोगा में अप्रैल 2007 में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। कोर्ट में धारा 164 सीआरपीसी के तहत दर्ज कराए गए बयानों में युवती ने लगभग 50 अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
12 नवंबर 2007 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की युगल पीठ ने स्थिति रिपोर्ट मिलने के बाद तत्कालीन एसएसपी मोगा व डीआइजी फिरोजपुर रेंज को नोटिस जारी करते हुए मामला सीबीआइ को सौंप दिया था। सीबीआई ने 11 दिसंबर 2007 को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
अमीर व निर्दोष लोगों को फंसाने का खेल खेला
आरोप है कि मोगा की दो सप्लायर महिलाओं के आपसी विवाद के कारण पुलिस से शिकायत की थी। बाद में आरोप लगा कि शिकायत की आड़ में तत्कालीन एसएसपी मोगा दविंदर सिंह गरचा, तत्कालीन एसपी परमदीप सिंह, जांच के दौरान मोगा सिटी थाने बतौर एसएचओ तैनात रहे अमरजीत सिंह व रमन कुमार पर गंभीर आरोप लगे।
निर्दोष लोगों को फंसाने का खेल खेलना शुरू
इन्होंने पूर्व अकाली मंत्री तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह बराड़ उर्फ मक्खन व अन्य लोगों के साथ मिलकर अमीर व निर्दोष लोगों को फंसाने का खेल खेलना शुरू किया था। झूठी एफआइआर दर्ज कर निर्दोष लोगों को केस से बाहर निकालने के लिए रिश्वत ली।
मनजीत कौर की 2018 में कर दी थी हत्या
मामले में गवाह की हो गई थी हत्या मामले में धर्मकोट की महिला मनजीत कौर को सरकारी का गवाह बनाया गया था पर बाद में वह मुकर गई। इस कारण उसके खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी। मनजीत कौर और उसके पति की 21 सितंबर 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दोषी करार दिए गए अधिकारी
तत्कालीन एसएसपी मोगा दविंदर सिंह गरचा
तत्कालीन एसपी (हेडक्वार्टर) मोगा परमदीप सिंह संधू
तत्कालीन एसएचओ, थाना सिटी मोगा रमन कुमार
तत्कालीन एसएचओ, पुलिस स्टेशन सिटी मोगा इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनावी वर्ष मे बजट में सिर्फ बड़े दावे किए गए , जमीनी स्तर पर कोई ठोस नीति नहीं दिखाई दे रही : सुखजिंदर सिंह रंधावा

चंडीगढ़ :  पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत पंजाब बजट 2026-27 पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने 2.61 लाख करोड़ रुपए के बजट को दिशाहीन...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

6 बच्चों सहित 8 की मौत, 30 घायल : वैशाली में पेड़ के नीचे पूजा कर रहे लोगों को चढ़ा ट्रक

पटना। बिहार के वैशाली में सुल्तानपुर गांव के पास सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े होकर पूजा कर रहे लोगों पर नशे में धुत एक ड्राइवर ने ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 30...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ त्रासदी में थामा पंजाब का हाथ : खन्ना

होशियारपुर । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में पंजाब राज्य का विशेष स्थान है! उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा...
article-image
पंजाब

बसियाला में 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी का डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया शिलान्यास

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव बसियाला में आयोजित लोक मिलनी के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं और मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं। इस...
Translate »
error: Content is protected !!