4 महीने बाद बदला पंचायत चुनाव का नतीजा : 44 वोट से भारती ठाकुर बनीं प्रधान

by

पहली मतगणना में संतोष कुमारी को मिली थी जीत; चुनाव याचिका के बाद दोबारा गिने गए वोट, रिकाउंटिंग में तस्वीर पलटी

एएम नाथ। चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी विकासखंड की ठाकरी मट्टी पंचायत में प्रधान पद के चुनाव का परिणाम करीब चार महीने बाद बदल गया। मई में हुई पहली मतगणना में विजेता घोषित की गईं संतोष कुमारी को दोबारा मतगणना में हार का सामना करना पड़ा, जबकि भारती ठाकुर ने जीत दर्ज की।

पहली गिनती में संतोष आगे थीं

मई में हुई मूल मतगणना में संतोष कुमारी को 597 वोट मिले थे, जबकि भारती ठाकुर के खाते में 561 वोट आए थे। इस परिणाम के आधार पर संतोष कुमारी को विजेता घोषित किया गया था।

हालांकि, चुनाव परिणाम से असंतुष्ट भारती ठाकुर ने एसडीएम सलूणी के समक्ष चुनाव याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के बाद एसडीएम ने मतों की दोबारा गिनती कराने के आदेश दिए।

रिकाउंटिंग में पूरी तस्वीर बदल गई

बीडीओ सलूणी कंवर सिंह की मौजूदगी में तीन सदस्यीय समिति ने मतों की दोबारा गिनती की। रिकाउंटिंग में भारती ठाकुर को 601 वोट, जबकि संतोष कुमारी को 557 वोट मिले।

इस तरह नई मतगणना में भारती ठाकुर ने संतोष कुमारी को 44 वोटों के अंतर से हराकर प्रधान पद पर जीत हासिल की।

संतोष कुमारी ने उठाए सवाल

रिकाउंटिंग के बाद संतोष कुमारी ने प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वह दोबारा मतगणना के दौरान मौके पर मौजूद नहीं थीं और उनकी ओर से कोई प्रतिनिधि भी वहां मौजूद नहीं था।

संतोष कुमारी ने मामले को हाई कोर्ट ले जाने पर विचार करने की बात कही है। अब बदले हुए चुनाव परिणाम के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना से हो रहा महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान : जिला शिमला की 2569 महिलाएं हुई लाभान्वित

एएम नाथ। शिमला 27 जुलाई – हिमाचल प्रदेश में लगभग 49 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। प्रदेश का अधिकांश भाग दुर्गम है जहां जीवन-यापन अन्य राज्यों की अपेक्षा कठिन व चुनौतीपूर्ण रहता है। प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी की बेटी की संपति को लेकर एक शख्स पर झूठा और भ्रामक ट्वीट करने का आरोप : कांग्रेस कार्यकर्ता ने शिमला के छोटा शिमला पुलिस थाने में दी शिकायत, एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

एएम नाथ । शिमला : कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी की संपति को लेकर एक शख्स पर झूठा और भ्रामक ट्वीट करने का आरोप लगाया है।  इसे लेकर कांग्रेस के एक...
हिमाचल प्रदेश

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बाबा दत्त पुरी जी महाराज तीन दिवसीय प्रवास पर आएंगे अर्की

योगेश चौहान l  अर्की- गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर सोलन क्षेत्र के प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत बाबा दत्त पुरी जी महाराज 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

.मनाली में मिली 30 साल की युवती की लाश…..चेहरा नोचा हुया , पहनी.है जींस और स्वेटर

रोहित जस्वाल। मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर के पास एक युवती की लाश मिली है. जींस पेंट और स्वेटर पहने हुए इस युवती की पहचान नहीं हो पाई है. साथ ही चेहरे...
Translate »
error: Content is protected !!