4 स्नैचर गिरफ्तार लूटी गई सोने की चेन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चंडीगढ़ पुलिस ने किया बरामद

by

चंडीगढ़, 18 जून । पुनीत महाजन : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-31 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंडीगढ़ सुमेर प्रताप सिंह, आईपीएस के निर्देशों, पुलिस अधीक्षक (सिटी) के.एम. प्रियंका तथा एसडीपीओ साउथ सुश्री गुरजीत कौर के मार्गदर्शन में थाना सेक्टर-31 के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शौबित ठाकुर (26), सुबोध कुमार माझी (46), मोहम्मद हसन उर्फ अली (22) तथा गुरदीत सिंह उर्फ भोला उर्फ गुरी (23) के रूप में हुई है। सभी आरोपी मोहाली एवं चंडीगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार मामला एफआईआर नंबर 97 दिनांक 16 जून 2026 के तहत थाना सेक्टर-31 में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह निवासी सेक्टर-32सी, चंडीगढ़ ने बताया कि वह सेक्टर-31डी स्थित बूथ नंबर-65 पर किराना दुकान चलाते हैं। 16 जून की शाम करीब 6:15 बजे एक युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आया और उनकी लगभग 9.16 ग्राम वजन की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने उसका पीछा किया, लेकिन उसका साथी पहले से मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था और दोनों मौके से भाग निकले।
जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन के दोनों हिस्से बरामद किए गए हैं। इसके अलावा शौबित ठाकुर से 1,250 रुपये, गुरदीत सिंह से 1,310 रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली गई है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शौबित ठाकुर के खिलाफ पूर्व में भी स्नैचिंग का एक मामला दर्ज है। उसके विरुद्ध वर्ष 2023 में थाना सारंगपुर में एफआईआर दर्ज की गई थी।
चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
बरामदगी:
– एक सोने की चेन
– कुल 2,560 रुपये नकद
– वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नाबालिग दुष्कर्म मामले में विधायक विनोद कुमार से 6 घंटे पूछताछ, कमरा बुक करवाने का आरोप

नाबालिग दुष्कर्म मामले में विधायक विनोद कुमार से 6 घंटे पूछताछ, कमरा बुक करवाने का आरो एएम नाथ। चम्बा हिमाचल प्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले ने एक नया और चौंकाने वाला मोड़...
article-image
पंजाब

कोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में किया जा सकता है संपर्ककोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी: एस.पी मेजर सिंह विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में करवाया गया जागरुकता सैमीनार अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए किसी...
article-image
पंजाब , समाचार

होशियारपुर का जगरूप सिंह गिरफ्तार : 21 वर्षीय अंजली की चंडीगढ़ में हुई थी हत्या , शादी के3 लिए दबाव डाल रही थी जगरुप पर

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर के नूरमहल की 21 वर्षीय अंजली की चंडीगढ़ में हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गला घोंट कर मौत की बात सामने आई। वहीं, पुलिस ने मामले...
article-image
पंजाब

कांग्रेस छोड़ना गलती थी मेरी – दलवीर सिंह गोल्डी की कांग्रेस में वापसी की घोषणा

संगरूर :  संगरूर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी राजनीतिक गलती स्वीकार की। गोल्डी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस छोड़ने का निर्णय उनके लिए...
Translate »
error: Content is protected !!