41 संस्थाओं के 1800 से अधिक वालंटियरों ने लगाए 11 हजार से अधिक पौधे लगाए : युवक सेवाएं विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया गया पौधारोपण अभियान

by

एन.एस.एस वालंटियरों ने स्वस्थ वातावरण की ओर बढ़ाए कदम
होशियारपुर, 05 जून:
मुख्य मंत्री भगवंत मान के ‘रंगले पंजाब’ के सपने को साकार करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में युवक सेवाएं विभाग की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली ने बताया कि जिले में विभाग से संबंधित यूथ क्लबों, एन.एस. वालंटियरों, रैड रीबन क्लबों के सदस्यों की मदद से आज का दिन अभियान के रुप में लेते हुए जिले की 41 संस्थानों के 1800 से अधिक वालंटियरों ने 11 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि जिले भर के वालंटियरों की ओर से छुट्टियां होने के बावजूद अपने-अपने घर, गली, मोहल्ले व कुछ सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया गया।
सहायक डायरेक्टर ने बताया कि छुट्टियां होने के चलते स्कूल, कालेज बंद थे, इस लिए स्कूल व कालेजों के प्रोग्राम अधिकारियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एकत्र करते हुए उनके साथ आनलाइन बैठक की गई व उनको पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत आज से की गई है और पौधे लगाने का यह क्रम लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पानी की बचत करने के लिए गांवों व शहरों के नौजवानों को जागरुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जिले में 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए वन विभाग से भी सहयोग लिया जाएगा ताकि वातावरण को संतुलित रखने में योगदान डाला जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी आई.टी.आई तलवाड़ा में प्लेसमेंट कैंप 12 जुलाई को : कैंप में आई.टी.सी लिमिटेड कपूरथला, सोनालिका ट्रैक्टर लिमिटेड होशियारपुर और वर्धमान कंपनी होशियारपुर ले रही भाग

तलवाड़ा, 10 जुलाई: :   जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से  सरकारी आईटीआई तलवाड़ा में 12 जुलाई 2024 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।  इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में विदाई समारोह आयोजित किया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के सभी छात्रों ने अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी कैंटीन के क्लर्क को पुलिस ने किया गिरफ्तार : कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद

मथुरा। सेना की कैंटीन के खाते से 1.83 करोड़ रुपये उड़ाने वाला जालसाज क्लर्क मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से 1.66 करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।  वह अपने...
Translate »
error: Content is protected !!