5 नौजवानों की मौत : फार्चुनर कार कल रात नहर में गिरी

by

लुधियाना : गत देर रात्रि जंगेड़ा नहर पुल के समीप सरहिंद बठिंडा ब्रांच नहर में एक फार्चुनर गाड़ी के नहर में गिरने से गाड़ी में सवार पांच नौजवानों की दर्दनाक मौत का समाचार है। जबकि एक नौजवान सौभाग्यवश बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा डेहलों के पास गांव नंगल के निवासी कनाडा वासी जतेन्द्र हैप्पी कुछ दिन पहले ही वापस गांव लौटा था, जो गत दिवस अपने एक रिश्तेदार समेत पांच अन्य साथी दोस्तों के साथ मलौद के साथ लगते गांव बेर में किसी जानकार के घर अफसोस करके वापस नंगल की तरफ लौट रहे थे। जब वह जगेड़ा पुल से पीछे नहर वाली अहमदगढ़-खन्ना सडक़ पर चढ़े तो फार्चुनर गाड़ी अचानक नहर में पलट गई। गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना दौरान संदीप सिंह पुत्र मेवा सिंह वासी नंगला बाल-बाल बच गया।
मृतक लोगों की पहचान जतेन्द्र सिंह (40 वर्ष) पुत्र भगवंत सिंह वासी नंगला, जगतार सिंह (45 वर्ष) पुत्र बावा सिंह वासी नंगला, जग्गा सिंह (35 वर्ष) पुत्र भजन सिंह वासी गोपालपुर, कुलदीप सिंह (45 वर्ष) पुत्र करनैल सिंह वासी लेहल तथा जगदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी रुडक़ां के रुप में हुई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हथकड़ी लगाई : अमेरिका में मृतधारी युवक को कृपाण उतारने के लिए कहा, मना करने पर लगाई हथकड़ी

जालंधर । अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में एक सिख छात्र के साथ वहां की पुलिस द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया। हालांकि यह कोई रंगभेद या घृणा का मामला नहीं है।...
article-image
पंजाब

ISI के 2 आतंकी गिरफ्तार; भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

तरनतारन। जिला पुलिस ने बीती रात पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह पिस्तौल और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है। दोनों...
article-image
पंजाब

नाबालिगा के साथ दुष्कर्म : आरोपी के खिलाफ पासको एकट तहत मामला दर्ज, ग्रिफतार

गढ़शंकर : मध्य प्रदेश की अपने परिवार की साथ गढ़शंकर में रहती 14 वर्षीय नाबालिगा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ग्रिफतार कर लिया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!