55 टोल बैरियरों की हिमाचल प्रदेश में 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी नीलामी

by

एएम नाथ : 55 टोल बैरियरों की नीलामी 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने टोल बैरियरों की नीलामी से 165.75 करोड़ की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा है।

इस बार बीते वर्ष के मुकाबले रिजर्व प्राइज 10 करोड़ रुपये अधिक बढ़ाया गया है। मैहतपुर-गगरेट बैरियर को 30 करोड़, बद्दी को 27 करोड़ और परवाणू बैरियर को 20 करोड़ में नीलाम किया जाएगा। नीलामी जिला स्तर पर होगी। बैरियर लेने वालों को अपने बजट से ही सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। फास्टैग सुविधा से जुड़ने वाले सात बैरियरों पर 45 दिन में कैशलेस वसूली शुरू करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर टेंडर को रद्द कर दिया जाएगा।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ने सभी जिलों में टोल बैरियरों की नीलामी का शेड्यूल जारी कर दिया है। सोलन, ऊना और शिमला में नीलामी 28 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी। सिरमौर और बिलासपुर में एक मार्च तथा नूरपुर और बीबीएन में नीलामी तीन मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सोलन में नीलामी जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, ऊना में बचत भवन, शिमला में कसुम्पटी स्थित कर एवं आबकारी विभाग के कार्यालय में नीलामी होगी। सिरमौर में नाहन स्थित एसएफडीए हॉल, बिलासपुर में जिला परिषद हॉल, नूरपुर में जाच्छ स्थित विभागीय कार्यालय और बीबीएन में नीलामी झाड़माजरी स्थित इंडस्ट्रियल हॉल में होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एबीवीपी ने सीएम को सौंपा ज्ञापन: बहुदेशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण अति शीघ्र किया जाए

शिमला| हिमाचल की राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के चुनाव को लेकर एबीवीपी की इकाई ने बुधवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। इकाई सचिव कमलेश ने मुख्यमंत्री से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वीआईपी कल्चर छोड़ आम जनता से जुड़ें संगठन के नेता….तीन राज्यों के जिलाध्यक्षों को दिए संगठन को मजबूत बनाने के टिप्स : राहुल गांधी

एएम नाथ। धर्मशाला, 30 अप्रैल :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वीआईपी संस्कृति छोड़कर आम जनता से सीधे संवाद करना होगा। उन्होंने कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए जल्द भरे जाएंगे 389 शिक्षकों के पद…2026-27 से हिमाचल में एनईपी-2020 के अनुरूप स्नातक पाठयक्रम होंगे शुरू: रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के कार्यान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की और उच्च शिक्षा को सशक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी को बदनाम करने के जगह-जगह लगा दिए आपत्तिजनक पोस्टर

हरोली । हरोली क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच चल रही खींचतान सड़कों पर आ गई है। पति ने पत्नी को बदनाम करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगा दिए जिससे आहत होकर...
Translate »
error: Content is protected !!