56 ग्रिफ्तार : अवैध शराब, ड्रग्स और धन पर एजेंसियों की मदद से ताबड़तोड़ कार्रवाई

by

मोहाली : मोहाली जिले में आदर्श आचार संहिता चुनाव की घोषणा होने के बाद ही लागू हो जाती है। लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेज हो जाती हैं। मतदाताओं को लुभाने का काम शुरू हो जाता है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद मोहाली पुलिस का एक्शन जारी है। चुनाव को प्रभावित करने के लिए लाए जा रहे अवैध शराब, ड्रग्स और धन पर एजेंसियों की मदद से ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। जांच में अब तक करोड़ों रुपए के नशीले पदार्थ और अवैध शराब जब्त की गई है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले चेकिंग के दौरान जिले से 544 ग्राम हेरोइन, 24 किलो अफीम, 26 किलो गांजा, 120 किलो चूरा पोस्त (भुक्की),4.5 किलो चरस व 11 हजार 830 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। मोहाली पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 39 एफआईआर दर्ज कर 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस ने बॉर्डर एरिया से 1567.11 लीटर अवैध शराब, 1005 लीटर लाहन (शराब में इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट) जब्त किया है। एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस ने 37 एफआईआर दर्ज की हैं और आईएमएफएल की तस्करी के 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें 64.5 लीटर शराब केवल हरियाणा में बिक्री के लिए, 367.1 लीटर शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए, 130.55 लीटर शराब केवल बिक्री के लिए शामिल है।
इसके अलावा 5 लाख 12 हजार 200 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। यह सभी रिकवरी आचार संहिता लगने के 35 दिनों में पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की पुलिस के सहयोग से की गई है। वहीं चुनाव आचार संहिता लगने के बाद अब तक पुलिस 43 हथियारों को जब्त कर चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश – जहां पर टॉयलेट जाने के लिए बनेंगे पास!

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते समय में टॉयलेट टैक्स  को लेकर सुक्खू सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। अब शिमला में पब्लिक टॉयलेट्स पर शुल्क वूसलने की तैयारी को लेकर बवाल होने लगा...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने गन्ने के मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की : किसान संतुष्ट नहीं, कहा हमेशा धोखा देती आई है सरकार

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गन्ने के लिए राज्य सहमत मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की. उन्होंने एक्स पर लिखा कि गन्ना उत्पादकों को...
article-image
पंजाब

अमेरिका में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली : पंजाब में 14 से ज़्यादा ग्रेनेड हमलों में शामिल हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है. पसिया कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज : इमोशनल इंटेलीजैंस विषय पर करवाया लैक्चर

गढ़शंकर :13 अक्तूबर :बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर कालेज के भाषाओं तथा सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि करने के मकसद से ‘इमोशनल इंटेलीजैंस विषय’ पर लैक्चर करवाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!