58 साल की पक्की नौकरी के वादे से मुकर गई कांग्रेस सरकार : जय सिंह

by

मेडिकल कॉलेज चंबा में आउटसोर्स भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल

‘पलटू राम’ साबित हुए मुख्यमंत्री, युवाओं से किया गया धोखा : भाजपा

एएम नाथ। चंबा, 20 जून : भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जय सिंह ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने ही वादों से पलट गए हैं, इसलिए उन्हें “पलटू राम” की उपाधि दी जानी चाहिए। शनिवार को चम्बा में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने युवाओं को 58 साल की पक्की नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सरकार अब अपने चहेतों को पिछले दरवाजे से आउटसोर्स आधार पर जॉइनिंग लेटर जारी कर रही है।
जय सिंह ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में इन दिनों एक निजी कंपनी के माध्यम से विभिन्न पदों को भरने के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये इंटरव्यू केवल औपचारिकता हैं, क्योंकि चयनित उम्मीदवारों को पहले ही जॉइनिंग लेटर जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके संबंध में उनके पास ठोस सबूत मौजूद हैं और जल्द ही इन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।
भाजपा नेता ने कहा कि इस पूरे मामले में निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक, मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री इस प्रक्रिया में शामिल हैं। जय सिंह ने कहा कि प्रदेश में लाखों बेरोजगार युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें स्थायी नौकरी देने के बजाय आउटसोर्स व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा आउटसोर्स नियुक्तियों को लेकर की गई टिप्पणियों और पारित आदेशों के बावजूद सरकार पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। उनके अनुसार वर्तमान सरकार युवाओं की प्रतिभा का शोषण कर रही है और चुनावों के दौरान दी गई गारंटियों को पूरी तरह भूल चुकी है।
जय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी, जबकि उपमुख्यमंत्री ने भी स्थायी रोजगार देने के दावे किए थे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता और बेरोजगार युवा पूछ रहे हैं कि वह 58 साल की पक्की नौकरी आखिर कहां है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस की नशा तस्करों खिलाफ प्रहार जारी : 2026 में 25 तस्करी नेटवर्क ध्वस्त : बैकवर्ड लिंकिज से 33 गिरफ्तार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ शिमला पुलिस दुआरा लगातार किए जा रहे प्रहार के चलते वर्ष 2026 में अब तक 25 नशा तस्करी नेटवर्कों को ध्वस्त किया गया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन राज्यों में विजय पर जश्न : जयराम ठाकुर बोले जनता ने मोदी की विकास राजनीति पर लगाई मुहर

जयराम ठाकुर ने मंडी में मनाया भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं संग बांटी खुशियां प्रचंड जीत पर भाजपा में उत्साह, सेरी मंच से जयराम ठाकुर ने दी शीर्ष नेतृत्व को बधाई एएम नाथ।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) दिनांक: 10.05.2026 ➢ असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान। ➢ वाहन चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता। ➢ बरामदगी: एक एक्टिवा नंबर CH01 BN 1109 माननीय कंवरदीप कौर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त की अध्यक्षता में साइकिलिंग एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन : साइकिलिंग लेन एवं ट्रेल्स निर्माण के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत चर्चा

एएम नाथ।  शिमला 26 सितम्बर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ़ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश की राजधानी...
Translate »
error: Content is protected !!