मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का 6 अगस्त को दोपहर 2 बजे बस स्टैंड गढ़शंकर पर फूंका जाएगा पुतला – अश्वनी राणा

by

गढ़शंकर ।  सरकारी अध्यापक यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर 2 की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी राणा की अध्यक्षता में गांव बीनेवाल बीत में हुई। यह जानकारी प्रेस सचिव मास्टर नितिन सुमन ने देते हुए बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 2 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के साथ बैठक न कर केवल समय देने और कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों का समाधान न करने को लेकर कर्मचारियों व पेंशनरों में काफी रोष पाया जा रहा है।  बैठक में मौजूद जी.टी.यू के समूह सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री का बार-बार मीटंगों का समय देकर नहीं मिलने की बातों की निंदा की है। उन्हीनो ने  बताया कि  संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 6 अगस्त को दोपहर 2 बजे बस स्टैंड गढ़शंकर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाएगा। जिसमे सभी सदस्य शामिल होंगे। इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल मिन्हास, जिला ईकाई की सदस्य  अनुराधा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राणा, महासचिव परमिंदर पखोवाल, वित्त सचिव मनोज कुमार और जी. टी. यू के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार तथा एनडीडीबी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र ढगवार स्थापित करने के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा एनडीडीबीः मुख्यमंत्री

कांगड़ा : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि जिला कांगड़ा के ढगवार में अत्याधुनिक स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश ही नहीं, देश में हंसी का पात्र बन रही अपने फैसलों से सुक्खू सरकार – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : दो साल से अधिक समय से खाली पदों को खत्म करने की अधिसूचना और अगले ही दिन बैक डेट उसमें बदलाव करने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार...
हिमाचल प्रदेश

कालेज प्रशासन को सौंपा ज्ञापन : एबीवीपी सोलन ने रिजल्ट घोषित में गड़बड़ी व खामियों का लगाया आरोप

सोलन। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित किए गए बीए, बीएससी, बीकॉम के पहले वर्ष के परिणाम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं की ओर से सोलन कालेज में विरोध प्रदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हवाई सेवाओं के नए रूट से प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख : पर्यटन अधोसंरचना के विकास के लिए नवोन्मेषी प्रयास

रोहित भदसाली। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने वाले नए हवाई रूट का प्रस्ताव तैयार कर...
Translate »
error: Content is protected !!