6 दिनों से बोरवेल में फंसी चेतना – मां बोली-मेरी बच्ची तड़प रही : जल्द आएगी बाहर , सुरंग खोदने नीचे उतरे जवान

by
कोटपूतली :  राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी तीन साल की चेतना को आज छठवां दिन है। मासूम बच्ची 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है। इतने दिन से न तो उसने कुछ खाया और न ही पिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि चेतना को रेस्क्यू करने के लिए बोरवेल के पास खोदे गए गड्ढे में रेस्क्यू टीम के जवानों को नीचे उतारा गया है। यह जवान बोरवेल तक सुरंग खोदेंगे। हालांकि, यह अधिकारी भी नहीं बता रहे हैं कि चेतना कब तक निकल आएगी।
                    उधर, चेतना की मां धोली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार हाथ जोड़कर एक ही विनती कर ही हैं कि मेरी बेटी को बाहर निकाल दो। मासूम बच्ची चेतना को बाहर निकालने में हो रही देरी पर परिवार प्रशासन और कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहा है। परिवार का कहना है कि पहले तो कलेक्टर छुट्टी पर थी। लेकिन, आने के बाद भी वे एक बार भी परिवार से मिलने तक नहीं आई हैं। मीडिया को दिए बयान में चेतना के ताऊ शुभराम ने कहा कि अधिकारियों से कुछ पूछो तो वे जवाब नहीं देते हैं। अधिक सवाल करने पर कहते है- जो भी बताएंगी कलेक्टर मैडम ही बताएंगी।
          जानकारी के अनुसार बच्ची को निकालने के लिए एनडीआरएफ के 6 जवानों की तीन टीमें में बनाई गई हैं। एक बार में दो जवान को 170 फीट गहरे गड्ढे में उतरेंगे और बोरवेल तक सीधी खुदाई करेंगे। दो जवानों की एक टीम करीब 20-25 मिनट अंदर रहेगी, फिर उन्हें बाहर निकालकर दूसरी टीम को नीचे भेजा जाएगा। इसी तरह सुरंग बनाने का सिलसिला जारी रहेगा। अगर, नीचे खुदाई में पत्थर मिलता है तो ड्रिल मशीन समेत अन्य उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 दिन SSP के साथ : वर्दी से प्रेरणाः टॉपर्स ने देखा पुलिस सेवा का असली चेहरा -बारहवीं के होनहार छात्रों ने एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ बिताया प्रेरणादायक दिन – अनुशासन, समर्पण और सेवा का सीखा पाठ

 होशियारपुर, 27 मई: कड़ी मेहनत और लगन से बारहवीं कक्षा में ज़िला व प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों ने आज पंजाब सरकार की विलक्षण पहल “एक दिन एस.एस.पी के साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ पूरा दिन बिताया यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को पुलिस सेवा की कार्यशैली, अनुशासन और समाज...
article-image
पंजाब

भवानीपुर में पशूओं की भलाई के लिए छिंझ मेला 16 से 17 मार्च तक

गढ़शंकर: गांव भवानीुपर में सरपंच हरजिंदर सिंह की अगुआई में हुई मीटिंग में 16 मार्च व 17 मार्च को पशूओं की भलाई के लिए बाबा सिद्ध चानण की छिंझ करवाई जाएगी। इस दौरान बाबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हंस फाउंडेशन उपलब्ध कराएगी अस्पताल डायलिसिस सुविधा : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू संचालन के लिए बनी कमेटी

सेवाएं आरम्भ होने तक ग्रेस मेगा केयर, ग्रीन एवेन्यु रक्कड़ कलोनी और नन्दा अस्पताल ऊना में मिलती रहेगी डायलिसिस की सुविधा ऊना, 27 मार्च। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू एवं व्यवस्थित...
article-image
पंजाब

जनता का नेता, जनता के बीच कार्यक्रम के तहत पंजाब माता नगर में कांग्रेस की बैठक

राज्य में कानून और व्यवस्था बदहाल स्थिति में: पवन दीवान लुधियाना, 21 दिसंबर l. जनता का नेता, जनता के बीच कार्यक्रम के तहत पंजाब माता नगर में सीनियर कांग्रेसी नेता और जिला कांग्रेस कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!