60 ग्राम नशीले पाउडर, : आरोपी को गिरफ्तार

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से 60 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।
पुलिस जानकारी के मुताबिक एएसआई कुलविन्द्र सिंह समेत पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में गढ़शंकर से बीनेवाल साइड को जा रहे थे। पुलिस पार्टी पुल नहर शाहपुर के पास पहुंची तो बीनेवाल साइड से एक एक्टिवा नंबर पीबी-24सी-6002 पर एक नौजवान व्यक्ति सवार होकर आ रहा था, जो पुलिस पार्टी को देखकर दाईं तरफ नहर को मुडऩे लगा। जिससो पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया। आरोपी व्यक्ति ने अपना नाम लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्खा निवासी गाघो रोड़ा वाली थाना गढ़शंकर (होशियारपुर) बताया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पजामे की जेब में से एक लिफाफा बरामद हुआ। जिसमें 60 ग्राम नशीला पाउडर पाया गया। इसके संबंध में आरोपी व्यक्ति कोई परमिट व लाइसैंस पेश नहीं कर सका। जिसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्खा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सयुंक्त फ्रंट कर्मचारियों की मागों को लेकर पंजाब में 25 मार्च को बठिंडा, 16 अप्रैल को पटियाला व 27 अप्रैल को जालंधर में करेगा जोनल रोष रैलियां, चार मई से पटियाला में लगाएगे पक्का र्मोचा: राणा

गढ़शंकर: काग्रेस की पंजाब सरकार दुारा 24248 करोड़ के घाटे का अपने कार्याकाल का अंतिम बजट 2021-2022 पेश किया उससे हर वर्ग सहित कर्मचारियों को भारी निराशा हुई है। जिसके चलते समूह कर्मचरी वर्ग...
article-image
पंजाब

बीत इलाके में बिजली के लंबे लंबे अघोषित कट लगाए जाने के खिलाफ 21अप्रैल को बीत के लोग बीनेवाल कार्यालय के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

गढ़शंकर। बिजली के बीत इलाके में लंबे लंबे अघोषित कटों के खिलाफ 21 अप्रैल दिन मंगलवार को सुवह साढ़े दस वजे बिजली दफ्तर बीनेवाल के समक्ष प्रदर्शन करेंगे ।  यह जानकारी देते हुए पंचायत...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा , मेरी कामना है कि पंजाब भी एक बार फिर देश का नंबर-1 राज्य बने : सीएम नायब सैनी

नकोदर :   नकोदर स्थित अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के तीन दिवसीय वार्षिक मेले के अंतिम दिन  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दरबार में पहुंचे। दोपहर करीब 2 बजे उनके आगमन पर प्रबंधक कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!