600 से अधिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की कमी : यूनियन उठा रही भर्ती और पदोन्नति की मांग

by

एएम नाथ । नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न वर्गों के शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसे लेकर जहां एक ओर सराहना हो रही है, वहीं शारीरिक शिक्षकों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।

पिछले पांच वर्षों से न तो भर्ती हुई है और न ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई है। शारीरिक शिक्षक यूनियन के अनुसा, वर्तमान में प्रदेश के लगभग 200 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जबकि 400 से अधिक स्कूलों में डीपीई (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) के पद स्वीकृत ही नहीं हैं। यानी कुल 600 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जहाँ छात्रों को शारीरिक शिक्षा का कोई अवसर ही नहीं मिल रहा।

पिछले पांच वर्षों से न तो भर्ती हुई है और न ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई है। शारीरिक शिक्षक संघ के अनुसा, वर्तमान में प्रदेश के लगभग 200 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जबकि 400 से अधिक स्कूलों में डीपीई (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) के पद स्वीकृत ही नहीं हैं। यानी कुल 600 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जहाँ छात्रों को शारीरिक शिक्षा का कोई अवसर ही नहीं मिल रहा।

संघ का कहना है कि इस स्थिति से उन छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जो खेलों में रुचि रखते हैं या शारीरिक शिक्षा विषय लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। नई शिक्षा नीति 2020 में भी प्रत्येक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की अनिवार्यता को स्पष्ट किया गया है ताकि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सके।

पिछले मंगलवार काे शारीरिक शिक्षक यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार से नाहन में मुलाकात की। उपाध्यक्ष ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि यह मामला सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में खेल और शारीरिक शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। सरकार इस दिशा में गंभीर है और जल्द ही इस विषय पर उचित कदम उठाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 हजार युवाओं को मिलेगा औद्योगिक प्रशिक्षण : हिम स्टार्टअप और हिम सिल्क मिशन से बढ़ेगा रोजगार

एएम नाथ : शिमला। प्रदेश में उद्योग विभाग के माध्यम से 10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर कार्य कुशल बनाया जाएगा। इस पहल के तहत एनएसडीसी व सीएसआर फंड के सहयोग से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की इस लिस्ट में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, सीएम नायब सिंह सैनी, सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित 40 नेताओं के नाम शामिल

लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब बीजेपी के चीफ सुनील जाखड़, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी स्कूलों में छात्र सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट नीति और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 2 जून : जिला प्रशासन ने शहर के निजी स्कूलों में छात्र सुरक्षा, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन तथा भवन मानकों के पालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस में जल्द होगी बड़ा बदलाव : प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर भी लग सकती है मुहर

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस संगठन विस्तार और नए अध्यक्ष को लेकर स्थिति साफ कर दी है. सीएम ने बताया कि कांग्रेस संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!