7 करोड़ की ठगी – वर्धमान ग्रुप के मालिक से : सुप्रीम कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट भेजकर दिखाया डर

by

लुधियाना। देशभर में डिजीटल अरेस्ट के मामले बढ़ते जा रहे हैं और ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे निकलवा कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ठगी कर रहे हैं। अब नया मामला पंजाब के मानचेस्टर कहे जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र लुधियाना से सामने आया है। लुधियाना में ठगों ने प्रसिद्ध स्पिनिंग कंपनी वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल के साथ सात करोड़ रुपए की ठगी की है। ठगों ने वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल को डिजीटल अरेस्ट कर सुप्रीम कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी का वारंट और प्रॉपर्टी सीलिंग का नोटिस दिखाया और सात करोड़ रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

वीडियो कांन्फ्रेंसिंग से की बात
वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्हें पहले एक काल रिसीव हुई। काल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें कहा कि वह दिल्ली ईडी से बोल रहा है। इसके बाद उसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर आने के लिए कहा। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग पर एक व्यक्ति जो कि फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहा था ने कहा कि उनके पास सुप्रीम कोर्ट से आपकी अरेस्ट और प्रॉपर्टी सीलिंग का वारंट है। ठगों ने बकायदा स्क्रीन पर सुप्रीम कोर्ट के अरेस्ट वारंट भी दिखाए। वारंट देखने के बाद वह ठगों के झांसे में आ गए। ठगों ने उनके दिलो-दिमाग पर डर इस तरह से बिठाया कि वह उनकी हर बात मानने लगे। इसके बाद ठगों ने उन्हें कहा कि आप इतने बड़े उद्योगपति हैं यदि आपकी अरेस्ट होगी तो बदमानी बहुत होगी।

डर दिखाने के बाद बारगेन करने लगे
डर दिखाने के बाद ठगों ने बारगेनिंग शुरू कर दी। शिकायत में ओसवाल ने कहा कि उनकी डील सात लाख में तय हुई। इसके बाद ठगों ने सात लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पदम भूषण से सम्मानित उद्योगपति एसपी ओसवाल ने बताया कि शातिर ठग देश की सरकारी एजेंसियों के बारे में पूरी नॉलेज रखते थे। कानून के बारे में भी उन्हें अच्छी जानकारी थी। ठगों ने उन्हें केस से बचाने की बात कहकर उनसे करोड़ों रुपए ठग लिए। वह बार-बार उन्हें बोल रहे थे कि आप वर्धमान ग्रुप के मालिक हैं और देश में आपकी अलग पहचान है।

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
लुधिना पुलिस के साइबर सेल ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठगी में शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी बीच यह भी पता चला है कि पुलिस सात करोड़ में से छह करोड़ रुपया रिकवर कर लिया है। पुलिस का दावा है कि अन्य दो शातिरों के हत्थे चढ़ने के बाद एक करोड़ भी रिकवर हो जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में PCS को प्रोमोशन बने IAS ऑफिसर …देखें लिस्ट

चंडीगढ़। पंजाब के छह में से पांच पीसीएस अधिकारी आइएएस बन गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में बुधवार को हुई बैठक में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 फर्जी कंपनियों ने 143 करोड़ रुपये से अधिक के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर बीजेपी को चंदा दिया : प्रशांत भूषण

नई दिल्ली  :  इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं । इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने और इससे जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक कराने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे याचिकाकर्ताओं ने...
article-image
पंजाब

दोबारा लगाया जाएगा पक्का मोर्चा अगर पंजाब की सीमा पर हिमाचल में लगे उधोगों ने प्रदूषण फैलाना वंद नही किया तो : लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी

गढ़शंकर : पवन गुरु , पानी पिता, माता धरत महत्त वाकय के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण जागरूकता दिवस पर लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी, मेहिन्दवानी इलाका बीत ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारीयों बारे बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी (किलाड़) में 15 अप्रैल 2025 को आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की...
Translate »
error: Content is protected !!