7 जन्म भी आपको नहीं मिलूंगी- सुसाइड नोट में माता-पिता को लिखा : 9वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

by

एएम नाथ। शिमला : रामपुर में सतलुज नदी से रविवार शाम को 15 साल की लड़की का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ब्रो के समीप के एक गांव निवासी पायल पुत्री दिउणू राम के रूप में हुई है। 29 जनवरी को परिजनों ने आनी के अंतर्गत पुलिस थाना ब्रो में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए लिखवाया था कि पायल 26 जनवरी से लापता थी।

पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में यह मामला सुसाइड का मालूम पड़ता है। पुलिस को बच्ची के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें बच्ची ने माता-पिता के लिए लिखा है, ‘मैं आपको इस जन्म तो क्या अगले 7 जन्म तक भी नहीं मिलूंगी’। पुलिस अब इस मामले में सुसाइड नोट की हैंड-राइटिंग का मिलान कर रही है। मृतक पायल तुंदन स्कूल में 9वीं की छात्रा थी।

पुलिस ने बच्ची की मां खंगाली कॉल डिटेल : पुलिस ने बच्ची की मां के फोन की कॉल डिटेल खंगाली हैं। पुलिस के अनुसार, बच्ची ने अपनी मां के फोन से करसोग और शिलाई के 2 लड़कों को फोन किए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कों को ब्रो बुलाकर पूछताछ भी की। लेकिन, अब तक की जांच में पुलिस को प्रेम-प्रसंग जैसा कोई एंगल नहीं मिला। पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर बच्ची की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

100 पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार

हमीरपुर 19 जनवरी :  एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 को -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 दिसम्बर। जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में होनी निश्चित हुई है। यह जानकारी देते हुए एडीसी ऊना...
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दो और हरोली में तीन क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

ऊना व हरोली में चार क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर ऊना, 16 फरवरी : एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जुन्गा दशहरा मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित : जुन्गा का दशहरा मेला इस क्षेत्र का एक ऐतिहासिक एवं बड़ा मेला–निशांत ठाकुर

शिमला 15 सितम्बर – अक्टूबर माह में होने वाले जिला स्तरीय दशहरा मेले जुन्गा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज तहसीलदार कार्यालय जुन्गा में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!