76 पेटी देसी शराब मार्का संतरा और 3 पेटी अंग्रेजी शराब ऑल सीजन बरामद : पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

by

सोलन : उपमंडल कसौली में SIU टीम ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। SIU टीम ने रविवार को एक दुकान में दबिश देकर अवैध शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। DSP परवाणू प्रवण चौहान ने बताया कि SIU टीम गश्त के दौरान कुठाड़ रोड नजद सियारठ पम्प हाउस के पास थी। इस दौरान SIU टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि जितेंद्र कुमार निवासी गांव कोट तहसील कसौली जिला सोलन ने अपनी दुकान के अन्दर गैर कानूनी तरीके से शराब की पेटियां छिपा कर रखी हुई हैं।
इस दौरान SIU टीम ने जब मौके पर जाकर दुकान की तलाशी ली तो 76 पेटी देसी शराब मार्का संतरा और 3 पेटी अंग्रेजी शराब ऑल सीजन बरामद हुई। SIU टीम को कुल 79 पेटियों में कुल 945 बोतलें शराब बरामद हुईं। मौके पर जितेंद्र कुमार बरामद हुई शराब के लाइसेंस और परमिट प्रस्तुत नहीं कर पाया।
SIU टीम ने पुलिस थाना कसौली में धारा 39 (1) (ए) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय : DC जतिन लाल

ऊना में जिला स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय है। यदि भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस में 64 और पदाधिकारी तैनात : पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव, आदर्श सूद को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष

शिमला : हिमाचल में विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए कांग्रेस के प्रदेश संगठन में व्यापक विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 64 नेताओं को संगठन में तैनात कर डिय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की राजनीति भ्रम, नकारात्मकता और निराशा पर आधारित : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस पार्टी की मानसिक दिवालियापन का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की विकास परियोजनाओं से बदल रहा ज्वाली विधानसभा का स्वरूप: प्रो. चन्द्र कुमार

कृषि मंत्री ने ज्वाली रेस्ट हाउस में सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। ज्वाली,7 दिसंबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली रेस्ट हाउस पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और...
Translate »
error: Content is protected !!