78 लाख रुपए से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तुन्नूहट्टी का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया लोकार्पण

by

तुन्नूहट्टी,मेल व नैनीखड्ड पंचायत की पेयजल वितरण प्रणाली का किया जाएगा सुधार, व्यय होगी 10.50 करोड़ रुपए की धनराशि
चंबा, 1 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत तुन्नूहट्टी में 78 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तुन्नूहट्टी व कार्यालय उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी के भवन का लोकार्पण किया।
इस दौरान वन विभाग के विश्रामगृह के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ राज्य सरकार प्रदेश में प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को भी बढ़ावा दे रही है।
आयुष पद्धति बीमारियों की रोकथाम, निदान और पुरानी बीमारियों के उपचार में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में एक नया आयाम जोड़ती है। जीवनशैली संबंधी विकार जैसे मधुमेह और उच्च रक्तचाप के उपचार और रोकथाम में आयुष पद्धति नई सोच पैदा कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को विस्तृत स्तर पर प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान जिला में 111 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान कार्यशील है जिसमें से 18 आयुष वेलनेस सेंटर शामिल है। साथ में उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तुन्नूहट्टी में भी योगा ट्रेनर की तैनाती भी की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र तुन्नूहट्टी से स्थानीय पंचायत और साथ लगते क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तुनूहट्टी,मेल व नैनीखड्ड पंचायत में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए तीनों पंचायतो की पेयजल वितरण प्रणाली के सुधार के लिए 10.50 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। इस कार्य को विधायक प्राथमिकता में रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हटली रौणी और बेडल के लिए बहाव सिंचाई योजना के रीमॉडलिंग के लिए 3 करोड़ 85 लाख रुपए की कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने स्थानीय पंचायत की समस्याओं का समाधान करते हुए कहा कि जल्द ही छम्बर संपर्क मार्ग को सुधारा जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग अनुरूप आसपास के क्षेत्र में विभिन्न सड़क मार्गों के निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में भटियात क्षेत्र में विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ पर की धनराशि व्यय की जा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की इस क्षेत्र में दूरसंचार नेटवर्क की व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत उप मंडल भटियात के 48 पात्र निराश्रितों बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
इससे पूर्व आयुष विभाग और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, जिला आयुष अधिकारी डॉ किरण शर्मा, उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनिया, अधिशाषी अभियंता सिविल बीएसएनएल सतपाल सिंह, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर,नगर पंचायत चुवाड़ी उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, सीडीपीओ धर्म सिंह,प्रधान ग्राम तुनूहट्टी सुनीता, चलामा पंचायत के प्रधान अमर थापा, पूर्व प्रधान तुनूहट्टी केवल कृष्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतत एवं समावेशी विकास आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक प्राथमिकताओं में से एक : कुलदीप सिंह पठानिया ….बोले विधानसभा अध्यक्ष, कड़े और दूरगामी निर्णय लेने की जरूरत

जनता की आवाज को नीतियों में बदलने का प्रभावी माध्यम है विधायिका : पठानिया एएम नाथ। शिमला/दिल्ली : राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के दसवें सम्मेलन को नई दिल्ली में संबोधित करते हुए मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

योगेश चौहान/अर्की :  उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी के निर्देशानुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार मैरिटल रेप को अपराध कहने के खिलाफ : सुप्रीम कोर्ट से कहा केंद्र सरकार ने – ये कानूनी नहीं सामाजिक मुद्दा, आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं का विरोध किया है। केंद्र ने कहा कि मैरिटल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म : महिला से अवैध संबंध बनाकर 11 लाख रुपये मांगने के आरोप में 1 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 4 जुलाई ): थाना गढ़शंकर पुलिस ने कूकड़ा निवासी मंजीत कौर की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाने और उसका वीडियो बना उससे 11 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!