8 नेताओं को पार्टी से निकालने के इस फैसले को रद : सुखदेख ढींढसा ने कहा वह पार्टी के सरपरस्त, सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखूंगा, उनसे जवाब मांगेंगे

by

 चंडीगढ  : शिरोमणि अकाली दल  से निकाले गए बागी नेताओं की आज चंडीगढ में मीटिंग हुई। यह मीटिंग SAD के सरपरस्त सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई में हुई। इस मौके ढींढसा ने कहा कि वह पार्टी के सरपरस्त होने के नाते 8 नेताओं को पार्टी से निकालने के इस फैसले को रद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ संविधान के खिलाफ किया जा रहा है।

                       इस मामले में सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखूंगा। उनसे इस मामले में जवाब मांगेंगे। पार्टी का प्रधान चुनने के लिए जनरल इजलास बुलाएंगे। जिसमें नया प्रधान चुना जाएगा। ढींढसा ने कहा कि वह आज तक लोगों के सामने नहीं आए थे, लेकिन मजबूरी में उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है।   इस मौके गुरप्रताप वडाला और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि, जब 2022 में लगातार शिरोमणि अकाली दल चुनाव हार रहा था तो उस समय झूंदा कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने सारे पंजाब में लोगों की राय ली थी। लोगों ने उस समय अकाली दल की लीडरशिप में बदलाव की सिफारिश की थी। सुखबीर बादल को पद त्यागना चाहिए। हम भी कमेटी की सिफारिश वाली बात कर रहे हैं। हम तो कमेटी के मुताबिक काम करने की बात कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि हम लोग दो महीने से अकाली दल सुधार लहर चला रहे हैं। लेकिन जब प्रदीप कलेर ने गत दिवस सुखबीर बादल पर सवाल उठाया तो लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उन्हें पार्टी से निकालने की कोशिश की। वहीं, उन्होंने कहा कि जिस तरह के आरोप सुखबीर बादल पर लगे हैं, ऐसे में वह प्रधान पद के लायक नहीं है। सुखबीर ने अकाल तख्त साहिब के आदेशों को भी नहीं माना है। अब तो सारी बात सामने आ गई हैं।  नेताओं ने कहा कि उन्होंने अकाली दल के लिए कुर्बानियां दी हैं। जेलों में रहे है। लेकिन सुखबीर बादल ने ऐसा कुछ नहीं किया है। आज अकाली दल दो ग्रुप में बंट गया है। एक ग्रुप में वह लोग जो जेलों में जाकर आए हैं, जबकि दूसरे कारों से उतरकर आते हैं।

 फैसला लेने का सरपरस्त को कोई अधिकार नहीं :  शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि सरपरस्त के पास कोई फैसला नहीं लेने का अधिकार नहीं है। निकाले गए लोगों से हमारा लिंक नहीं है। चार लोगों के कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह पार्टी से निकाले जा चुके है। वह अपना प्रधान चुन सकते हैं। हमने नियमों के मुताबिक सारी कार्रवाई की है।
SAD की तरफ इन आठ नेताओं को पार्टी से निकाला गया :  गुरप्रताप सिंह वडाला, बीबी जागीर कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढींढसा, सिकंदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह रखड़ा, सुरिंदर सिंह ठेकेदार और चरणजीत सिंह बराड़ को पार्टी से निकाला गया था। आरोप है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। हालांकि निकाले गए नेताओं का कहना है कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं, शिक्षण सुविधाओं का आभाव : खन्ना कहा, क्या यही है पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति

होशियारपुर 21 अप्रैल :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके खन्ना के समक्ष गढ़शंकर के बीत इलाके के निवासियों ने इस क्षेत्र में शिक्षा के...
article-image
पंजाब

विधायक नरेश यादव को बेअदबी के जुर्म में सजा से साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकती हैं – तीक्ष्ण सूद

 8 साल पहले मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने पर केजरीवाल व भगवंत मान पंजाब के लोगों से मांगे माफी : तीक्ष्ण सूद होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास पर लगे आरोप… अवैध कब्जे को लेकर हाई कोर्ट में दर्ज हुई याचिका…सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया

चंडीगढ़। हाई कोर्ट की रोक के बावजूद अमृतसर में बाबा बकाला तहसील के गांव वड़ैच में अवैध कब्जे, खनन व निर्माण का अर्जी दाखिल करते हुए याची ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरे...
article-image
पंजाब

पोलियो वायरस से होने वाली गंभीर बीमारी से बचाता है ये टीका: डॉ. रघबीर

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोस्सी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम में एफआईपीवी वैक्सीन की तीसरी खुराक शुरू की गयी। इस...
Translate »
error: Content is protected !!