800 मीटर दौड़ में अंबोटा के रोहित कुमार ने जीता स्वर्ण : समूह गान में हमीरपुर और गजल में प्रगतिनगर प्रथम

by
एएम नाथ। हमीरपुर 08 अप्रैल। राजकीय बहुतकनीकी कालेज बड़ू हमीरपुर में आयोजित की जा रही 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन के ट्रैक एंड फील्ड मुकाबले अणु के सिंथेटिक ग्राउंड में करवाए गए। मंगलवार रात को हुई भारी बारिश के कारण बड़ू का मैदान पानी से भर गया था और ये स्पर्धाएं अणु के सिंथेटिक ट्रैक के मैदान में करवानी पड़ीं। बुधवार को करवाए गए 800 मीटर के फाइनल में बहुतकनीकी कालेज अंबोटा के रोहित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। बिलासपुर के अभिषेक राणा रजत और कांगड़ा के प्रिंस कुमार ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की जेवलियन थ्रो में कुल्लू की छाया प्रथम, कंडाघाट की कृतिका द्वितीय और कुल्लू की वेदिका तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में कंडाघाट की कृतिका पहले, सुंदरनगर की टीनू दूसरे और कांगड़ा की दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में प्रगतिनगर के सृजन पहले, सुंदरनगर के सतवीर दूसरे और इसी कालेज के अनमोल तीसरे स्थान पर रहे।
उधर, सांस्कृतिक प्रतियोगिता की समूह गान स्पर्धा में बहुतकनीकी कालेज हमीरपुर प्रथम, रोहड़ू द्वितीय और सुंदरनगर कालेज तृतीय रहा। गजल एवं हिंदी गीत के गायन में बहुतकनीकी कालेज प्रगतिनगर ने पहला, महिला बहुतकनीकी कालेज कंडाघाट ने दूसरा और चंबा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खामेनेई की इजरायल को कौन दे रहा था जानकारी ? लोकेशन कैसे हुई ट्रेस, हमला कब करना है; पूरी प्लानिंग की डिटेल्स सामने आईं

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने का राज क्या था? कौन दे रहा था उनकी एक-एक सांस की जानकारी? कैसे पता चली लोकेशन? और हमला कब करना है ये भी पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज को सशक्त बनाने से पहले बेटी बने सशक्त : स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी नर्सिंग कॉलेज ककीरा में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

मासिक धर्म के दौरान रखे साफ सफाई का ध्यान एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से मिशन शक्ति के तहत सोमवार को स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी अस्पताल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलों पर विराम – केवल कार्यकारिणी अभी भंग की गई, प्रदेश अध्यक्ष को नहीं हटाया गया: 15 दिनों में बनेगी हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, उसके बाद अध्यक्ष : रजनी पाटिल

शिमला, 01 मार्च । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दो दिनों तक गहन मंथन करने के बाद कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग फ्री हिमाचल मोबाइल ऐप के बारे में छात्रों को किया जाएगा जागरूक …नशे के कारोबार से अर्जित सम्पत्तियों की होगी जांच – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!