82 लाभार्थियों को 18 लाख की आर्थिक सहायता : प्रो. राम कुमार ने सीएम रिलीफ फंड से प्रदान की

by

ऊना: 25 जुलाई – हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज मिनी सचिवालय, हरोली में 82 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से लगभग 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब व जरुरतमंद लोगों को 8.50 करोड रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गरीब व जरुरतमंदों के हितैषी हैं और उनके कल्याण के लिए अपने कार्यकाल के साढ़े चार वर्षां के दौरान अनेको नवीन योजनाएं लागू की हैं। सामाजिक सुरक्षा पैन्शन का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्रदान करने के उद्देश्य से बिना आय सीमा के पैन्शन की आयु सीमा को सर्वप्रथम घटकर 70 वर्ष किया और तत्पश्चात पुनः घटाकर 60 वर्ष किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के इस फैसले के परिणामस्वरुप हरोली विस के 2200 नए मामले सामाजिक सुरक्षा पैन्शन की स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं जिन्हें बहुत जल्द पैन्शन मिलनी शुरु हो जाएगी। उन्होंने बताया कि धन के अभाव में अब कोई भी जरुरतमंद उपचार से वंचित नहीं रहेगा। सरकार द्वारा प्रदेश में हिमकेयर व आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनके तहत पात्र परिवरों को 5 लाख रुपये वार्षिक निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत हरोली विस के 750 लोग लाभान्वित हुए हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कमल सैणी, मंडलाध्यक्ष गुलविन्द्र गोल्डी, महिला मोर्चा अध्यक्षा संयोगिता देवी, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी सतीश कुमार, बीडीसी अध्यक्षा रजनी देवी व उपाध्यक्ष सतीश, बीडीसी सदस्य पुष्पा, ईसुपर की प्रधान बक्शो देवी, बालीवाल के प्रधान रामपाल, पोलियां के प्रधान कैप्टन राकेश, खड्ड के प्रधान अश्वनी, नगर पंचायत टाहलीवाल की उपाध्यक्षा राज कुमारी, पंजावर के उपप्रधान संजीव, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, करण, रजत राणा, दर्शन सिंह, राजीव, लाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेढ लाख श्रद्धालू यात्रा में जा चूके, पीने के पानी, शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं – अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर मणिमहेश के लिए बने मास्टर प्लान, शून्यकाल में विधायकों ने उठाए कई मुद्दे

एएम नाथ। शिमला :  शून्यकाल शुरू न होने के चलते विधायकों ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत अपने मामले उठाए। प्रश्नकाल के बाद विधायक जनकराज ने मणिमहेश यात्रा का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

34 वर्षों से इलेक्ट्रोपैथी द्वारा कर रहे हैं गंभीर रोगों का सफल उपचार: डॉ. जसबीर सिंह परमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इलेक्ट्रोपैथी एम.डी. डॉ. जसबीर सिंह परमार अजनोहा, पिछले 34 वर्षों से रणजीत अस्पताल अजनोहा में गंभीर और लाइलाज बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलेक्ट्रोपैथी पद्धति से सफल उपचार कर रहे हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 करोड़ के लालच में कातिल बनी अफसर बहू : ड्राइवर के साथ मिलकर कर डाला यह काम

नागपुर :  महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले महीने एक हिट एंड रन मामले में एक 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लालपानी स्कूल में विश्व हेपेटाइटिस दिवस कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ : शिमला 31जुलाई – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला की ओर से आज 31 जुलाई 2024 को विश्व हेपेटाइटिस दिवस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपानी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला...
Translate »
error: Content is protected !!