गांव बिल्ड़ों  पति पत्नी सहित तीन की मौत , 15 घायल : गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह जा रहे थे डेरा राधा सवामी, ब्यास , जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे डिलवां टोल प्लाजा के पास टाटा ऐस अर्टिगा कार की टक्कर में 

by

गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह जा रहे थे डेरा राधा सवामी, ब्यास
गढ़शंकर।  गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह डेरा राधा सवामी, ब्यास जा रहे थे कि जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे डिलवां टोल प्लाजा के पास गुडाणा पुल के निकट टाटा ऐस और अर्टिगा कार की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें में गढ़शंकर के गांव बिल्ड़ों के पति पत्नी और एक वीस वर्षीय लड़की की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए । गांव वासियों को जैसे खबर मिली कि तीन लोगों की मौत हो गई है तो गांव बिल्ड़ों में मातम छा गया है।
टाटा ऐस और अर्टिगा कार की टक्कर होने के बाद  दोनों वाहन पलट गए और अर्टिगा कार पुल से नीचे गिर गई। अर्टिगा को करनाल निवासी भाम पुत्र धर्मपाल चला रहा था। अर्टिगा स्वार सभी बाल बाल बच गए।  जबकि टाटा ऐस स्वार की वीस बर्षीय लड़की संजना और प्रवीण कुमारी(65 ) व उसका पति कल्याण सिंह(70 ) की मौत हुई है तथा गंभीर रूप से घायल बृद्ध महिला शांति देवी सहित 15 घायलों का इलाज डेरा ब्यास के अस्पताल में चल रहा है।
सरपंच खेम राज ने बताया कि उनके गांव बिल्ड़ों के करीव वीस लोग टाटा ऐस में स्वार होकर डेरा सुवह राधा सवामी, ब्यास जा रहे थे तो पानीपत से आ रही अर्टिगा कार ने टाटा ऐस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टाटा ऐस पलट गई और अर्टिगा कार पुल के निचे गिर कर उलटी हो गई। अर्टिगा कार सवार तो बच गए। लेकिन हमारे गांव बिल्ड़ों की वीस वर्षीय लड़की और एक पति पत्नी मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार : DC जतिन लाल

उपायुक्त ने अधिकारियों संग की चुनाव को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक रोहित जसवाल।  ऊना, 21 मई। पंचायती राज संस्थानों के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू : DC किरण भड़ाना

केलांग, 19 मार्च :  लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों के पुनर्गठन के तहत दो नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि विकास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट : 11 से 20 अक्तूबर तक चलेगा असूज नवरात्र मेला

रोहित नाथ।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 5 अक्तूबर: माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले असूज नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले की व्यवस्थाओं...
article-image
पंजाब

महिला कमर के नीचे जा रही थी अफीम बांधकर : महिला और उसका साथी ग्रिफ्तार ,जा रहे थे पंजाब में बेचने

शाहजहांपुर  : बिहार की महिला व उसका झारखंड के हजारीबाग निवासी साथी कमर के नीचे कपड़े से अफीम बांधकर पंजाब में बिक्री करने जा रहे थे।  मीरानपुर कटरा में सवारी का इंतजार करते समय...
Translate »
error: Content is protected !!