शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव एवं समारोहों की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित

by
एएम नाथ। पालमपुर, 4 जुलाई: – नगर निगम पालमपुर क्षेत्र में स्थापित वीर शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव तथा महत्वपूर्ण अवसरों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने की।
बैठक में सौरभ वन विहार स्थित कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा (जो कि वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है) सहित नगर निगम पालमपुर के अंतर्गत आने वाली कैप्टन विक्रम बत्रा, मेजर सुधीर वालिया, मेजर सोमनाथ शर्मा व अन्य वीर शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव, उनकी जयंती एवं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के प्रबंधों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
एसडीएम ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग शहीदों की प्रतिमाओं की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें तथा जयंती एवं शहादत दिवस जैसे अवसरों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के लिए आवश्यक प्रबंध समय रहते करें। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर साफ-सफाई, पुष्पांजलि तथा जन सुविधा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में तहसीलदार साजन बग्गा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम विकास शर्मा, वन मंडल अधिकारी डॉ संजीव शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सार्थक सूद मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च में होने वाली भर्ती रैली की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश ….अग्निवीर भर्ती रैली के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके तीन जिलों के लगभग 3000 युवा लेंगे भाग एएम नाथ। हमीरपुर 23 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए मार्च में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काम प्रिंसिपल का तो वेतन भी उसी पद का, 9 प्रिंसिपलों को पूरी सैलरी देने के निर्देश ; हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार की अधिसूचना की रद्द

 कार्यभार संभालने की मूल तारीख से उच्च वेतनमान और एरियर देने के आदेश शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के लेक्चरर कैडर को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार की 8 मई 2025...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एम्स चारदीवारी निर्माण से प्रभावित लोगों के लिए होगा परिधीय सड़क का निर्माण – पंकज राय

बिलासपुर 29 जनवरी:- निर्माणाधीन एम्स बिलासपुर की चारदीवारी के निर्माण से राजपुरा तथा नोआ गांव के लोगों के रास्ते प्रभावित होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गई शिकायत के बारे में उपायुक्त पंकज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दानवीर कर्ण श्री मूल मांहूनाग का दो दिवसीय जन्मोत्सव शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। मंडी :  देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग बखारी कोठी का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। जन्मोत्सव का शुभारंभ राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया।  इस...
Translate »
error: Content is protected !!