DC-SSP सुनेंगे चंडीगढ़ में लोगों की समस्याएं : हफ्ते में 3 दिन लगेगा जनता दरबार

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में हफ्ते में 3 दिन डीसी  निशांत यादव और एसएसपी कंवरदीप कौर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। ये आदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिए हैं। अब लोगों को अपनी समस्या के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे अफसरों से मिलकर अपनी बात कह सकेंगे।लोगों से सीधा संवाद बढ़ाने और शिकायतों का जल्दी समाधान करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने यह नई व्यवस्था शुरू की है। अब शहर के लोग हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक अफसरों से मिल सकेंगे।

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने हाल ही में शहर के कई सरकारी दफ्तरों का दौरा किया और जनसुनवाई की व्यवस्थाओं की जांच की। इसके बाद उन्होंने साफ निर्देश दिए कि नगर निगम आयुक्त, उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हफ्ते में तीन बार जनता से मिलें और उनकी शिकायतें सुनें। हर शुक्रवार को सेक्टर-17 स्थित उपायुक्त कार्यालय में डीसी और एसएसपी मिलकर संयुक्त जनसुनवाई करेंगे। इसका मकसद यह है कि उन मामलों को मिलकर तुरंत हल किया जा सके, जिनमें दोनों विभागों की जरूरत होती है।

प्रशासन ने कहा है कि सुबह 11 से 12 बजे के बीच जब जनसुनवाई होगी, उस समय किसी भी अधिकारी की कोई दूसरी बैठक तय नहीं की जाए। अगर कोई जरूरी मीटिंग करनी हो तो वह इस समय के पहले या बाद में रखी जाए। मार्च 2024 से चंडीगढ़ प्रशासन ने हर बुधवार को जनता से बातचीत के लिए खास दिन तय किया हुआ था। अब इसे बढ़ाकर सप्ताह में 3 दिन कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने कपड़े उतारे, अश्लील हरकतें करते हुए वीडियों बनाई 74 वर्षीय व्यक्ति के साथ : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 लाख 55 हजार की आनलाईन की ठगी – : गढ़शंकर पुलिस ने धारा 420 तहत अज्ञात लोगो पर किया मामला दर्ज

गढ़शंकर : आनलाईन अशलील वीडियों बनाकर 74 वर्षीय व्यक्ति के साथ 8 लाख 55 हजार रूपए की ठगी के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने आनलाईन ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगो के खिलाफ...
article-image
पंजाब

कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का 9 सदस्यीय एरिया कमेटी का चुनाव सर्वसमिति से संपन

भुंगा (हरियाणा ) : कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का डेलीगेट इजलास भुंगा में चुनी गई कमेटियों की हाजिरी में किया गया, जिसमें जत्थेबंदी का ऐलाननामा विधान पढ़ने के बाद भुंगा क्षेत्र में पिछले...
article-image
पंजाब , समाचार

बच्चों ने कड़ाके की ठंड में लगाया धरना :सरकारी स्कूल काला टिब्बा में तीन महीने से अनुपस्थित था अंग्रेज़ी अध्यापक

अबोहर। गांव काला टिब्बा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में अंग्रेज़ी अध्यापक की लंबे समय से अनुपस्थिति को लेकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह भीषण ठंड और घनी धुंध के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमेर किले से देखी सूर्योदय की झलक : सिंगर दिलजीत दोसांझ का गुलाबी नगरी में हुआ शाही स्वागत

मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर 2024 के तहत भारत में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए निकल पड़े हैं। जयपुर में उनके आगमन पर राजकुमारी दीया कुमारी ने एक भव्य शाही स्वागत...
Translate »
error: Content is protected !!