विधायक डॉ. जनक राज के प्रयास लाए रंग : जेएसडब्ल्यू परियोजना बुझाएगी लामु पंचायत के लोगों की प्यास

by

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :: भरमौर विधानसभा क्षेत्र की लामू पंचायत में आजकल जलसंकट गहरा गया है। इसके समाधान को लेकर ग्रामीणों ने विधायक डॉ. जनक राज को अवगत करवाया था। विधायक ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन के साथ, विभाग व जेएसडब्ल्यू परियोजना अधिकारियों से बात की थी। डॉ. जनक राज ने बताया कि लामू पंचायत की पानी समस्या के समाधान के लिए जेएसडब्ल्यू परियोजना आगे आई है। परियोजना अधिकारियों ने कहा कि इस पर 24 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना और जल शक्ति विभाग जल्द कार्य शुरू कर देंगे।

विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि भरमौर के लामु में पानी की समस्या एक गंभीर मुद्दा है। खासकर लामू पंचायत में जहाँ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के कारण प्राकृतिक जलस्रोत सूख गए हैं। इससे ग्रामीणों और मवेशियों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए जिला परिषद सदस्य के साथ मिलकर आवाज उठाई है।
उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग के अधिकारी को फोन करके समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिना पानी रहना काफी मुश्किल होता है, इसलिए लोगों को पेश आ रही समस्या का निदान करने में अधिकारी किसी प्रकार की कोताही न बरतें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा से प्राप्त की जा सकती है चुनाव संबंधी जानकारी व सहायता : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल नें जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नें नागरिकों की सभी चुनाव संबंधी शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्वतखोरी के आरोप में CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार : दिल्ली के घर से मिले 2 करोड़

नई दिल्ली : CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक प्राइवेट शख्स विनोद कुमार को भी पकड़ा है. वहीं, कर्नल के दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राज्य पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियों की सलामी ली :75 वर्ष और इससे अधिक आयु के पेंशनरों को इसी वित्तीय वर्ष में एरियर का भुगतान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने देहरा में 78वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की देहरा को अधीक्षण अभियंता कार्यालय और खण्ड चिकित्सा कार्यालय की सौगात राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण...
Translate »
error: Content is protected !!