मिंजर मेला-स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता 28 जुलाई से होगी शुरू : पूल प्रतियोगिता अंडर-19 के लिए स्नूकर प्रतिस्पर्धा ओपन

by

एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं की श्रृंखला में ज़िला स्नूकर एवं पूल एसोसिएशन द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन 28 जुलाई से किया जाएगा।

ज़िला स्नूकर एवं पूल एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जुलाई से शुरू होने वाली स्नूकर तथा प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूल प्रतिस्पर्धा में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा, जबकि स्नूकर प्रतिस्पर्धा में कोई भी प्रतिभागी आयु बंधन के बिना हिस्सा ले सकता है।
संघ के महासचिव डॉ. अनूप शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता मेला आयोजनों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक पंजीकरण तथा अधिक जानकारी के लिए ज़िला स्नूकर एवं पूल एसोसिएशन संघ के कार्यालय राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के समीप या 9805078395 से संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराध को सत्ता का संरक्षण, नालागढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी पर दर्ज हैं 132 मुक़दमे : जयराम ठाकुर

नालागढ़ की जनता केएल ठाकुर के साथ, सरकार को प्रदेश के लोगों ने नकारा निर्दलियों से जबरिया समर्थन लेना चाहते थे मुख्यमंत्री,   बीबीएन में उद्योगों को सरकारी संरक्षण में किया जा रहा है परेशान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई की शादी के लिए आया था युवक : ओरण में पेड़ से फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ : बालेसर/सोड़नरा, 28 जून: जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सोड़नरा गांव की सरकारी ओरण भूमि में शनिवार को एक युवक का शव बबूल के पेड़ से फंदे पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थैंक्यू..डीसी सर, प्रेम आश्रम के विशेष बच्चों ने उपायुक्त से मिलकर साझा की खुशी : सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की स्क्रीनिंग को निःशुल्क परिवहन सुविधा के लिए जताया आभार

रोहित जसवाल।  ऊना :   प्रेम आश्रम स्कूल ऊना के विशेष बच्चों और स्टाफ ने गुरुवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल से भेंट कर जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में दी गई निःशुल्क परिवहन सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने नूरपुर और इंदौरा में किए लगभग 16 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों के शिलान्यास*

नूरपुर, 29 नवंबर। लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बुधवार को नूरपुर और इंदौरा विधानसभा में लगभग 16 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों और पुल के...
Translate »
error: Content is protected !!